सर्द हवाओं से 29 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
- सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान
- रात में चल रहीं ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आगरा: सर्द हवाएं चलने से सोमवार को पारा 29 डिग्री से नीचे पहुंच गया। रात को सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। रात को चली सर्द हवाएं सुबह से सर्द हवाएं चलने लगी, 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली, इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात को सर्द हवाएं चलीं। नमी बढ़ने से रात में ठंडक महसूस हो रही है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 29 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज से छाएगा कोहरा, 17 नवंबर तक तापमान में गिरावटमौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से कोहरा छाएगा, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा, 17 नवंबर तक कोहरा छाए रहने और धुंध की आशंका व्यक्त की गई है। रात को सर्द हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।