-आगरा के ग्रामीण अंचल के थानों में खुलीं महिला हेल्प डेस्क

आगरा। महिला संरक्षण व उनके उत्थान के लिए शुक्रवार को देहात अंचल के कई थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं भय को दूर भगाएं। वे निर्भीक होकर थाने में शिकायत करें। हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बाह कोतवाली में सीओ जगमोहन सिंह ने, फतेहाबाद में विधायक जितेंद्र वर्मा, अछनेरा में सीओ अभिषेक अग्रवाल और स्वच्छाग्रही रामबेटी, खेरागढ़ में तहसीलदार सर्वेश कुमार और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, एत्मादपुर में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, सैंया में विधायक महेश गोयल, कागारौल थाने में एसओ मनोज शर्मा और एनसीसी कैडेट आकांशी गर्ग, थाना बसई जगनेर में इंस्पेक्टर रोहताश सिंह, खंदौली में एसपी पश्चिम रवि कुमार, ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह और एसओ अरविंद सिंह निर्वाल शमसाबाद थाने में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की प्रमुख लक्ष्मी बहन, फतेहपुर सीकरी में सरला राजपूत और इंस्पेक्टर राजकमल बालियान, बरहन थाने में एसडीएम प्रियंका सिंह और पिनाहट थाने में रेखा गुप्ता, रेनू जैन और सीओ सुरेश चंद ओमहरे और मंसुखपुरा थाने में ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

Posted By: Inextlive