शहर की बेटी अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकी
मलेशिया एशिया पैसिफिक मास्टर टूर्नामेंट 2018 में शहर की डॉ। सुनीता बी जॉन ने जीते दो सिल्वर मेडल
ALLAHABAD: संगम नगरी का डंका समय-समय पर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर बजता रहा है। इस बार ये मौका शहर की बेटी की वजह से आया है। डॉ। सुनीता बी जॉन ने मलेशिया में हुए एशिया पैसिफिक मास्टर टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। शुआट्स की शारीरिक शिक्षा विभाग की एचओडी डॉ। सुनीता बी जॉन ने टूर्नामेंट के दौरान दो रजत पदक हासिल किए। जीत हासिल कर शहर पहुंचने पर सुनीता का जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। कुलपति प्रो। राजेन्द्र बी लाल ने डॉ। सुनीता को सम्मानित किया। कुलसचिव प्रो। रॉबिन एल प्रसाद, प्रो। नाहर सिंह, इंजी। सीजे वेसली आदि उपस्थित रहे। ट्रिपल जंप और रिले में पदकडॉ। सुनीता ने टूर्नामेंट में देश की ओर से प्रतिभाग किया। उन्होंने ट्रिपल जंप और रिले में दो रजत पदक जीते। शहर में उनके आगमन पर 25 किलोमीटर के रोड शो का आयोजन किया गया, जो सिविल लाइंस, मेडिकल चैराहा, बाल्सन क्रासिंग के बीच से निकला। सुनीता ने कहा कि मलेशिया जाने से पहले ही फैसला किया था कि इस बार देश के लिए पदक जीत कर ही लौटेंगी। एथलेटिक्स कमेटी के चेयरमैन इंजीनियर सीजे वेस्ले ने शाल पहनाकर उनका स्वागत किया।