लूकरगंज बारवारी दुर्गा पूजा की ओर से होगा भव्य आयोजन, पदाधिकारियों ने दी जानकारी

ALLAHABAD: लूकरगंज क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। महोत्सव के लिए जो पंडाल बनाया जा रहा है वह बंगाल के नंदीग्राम की तरह ही दिखाई देगा। जिसमें बंगाल के ही बांकुड़ा जिले की विशिष्ट कला का प्रदर्शन होगा। इसके लिए बंगाल से एक दर्जन कारीगरों को बुलाया गया है। जो नंदीग्राम पंडाल बनाने के साथ उसमें टेराकोटा से निर्मित 250 घोड़े प्रतीक स्वरूप लगाए जाएंगे। इसके अलावा चंदन नगर के कलाकारों द्वारा बिजली की आकर्षक सजावट भी की जाएगी। जिस पर 20 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में लूकरगंज बारवारी दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक सचिव अमल डे ने दी।

22 सितम्बर को होगा 111वां आयोजन का श्रीगणेश

लूकरगंज क्लब में 111वें दुर्गा पूजा महोत्सव का श्रीगणेश 22 सितम्बर को होगा। जिसका उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह करेंगे। वार्ता के दौरान सभापति मिहिर डे ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर 111 महिलाएं सफेद साड़ी लाल किनारे वाली पहनकर शंखनाद करेंगी। अगले दिन एक विशेष आवरण का विमोचन जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा किया जाएगा।

किस दिन क्या होगा आयोजन

24 सितम्बर : लूकरगंज क्लब द्वारा बंगला नाटक सादा गुडो लाल रंग का मंचन, रात दस बजे

25 सितम्बर : मोहल्ले के बच्चों द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर की नृत्य नाटिका शाप मोचन का मंचन, रात 9.30 बजे

26 सितम्बर : मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा और महिषासुर मर्दिनी का मंचन, रात आठ बजे

27, 28 व 29 सितम्बर : सूर्योदय से पहले उषा आरती, अंजलि प्रसाद व शाम 7.30 बजे आरती

Posted By: Inextlive