-नहीं है हाई सिक्योरिटी तो नहीं होंगे 13 काम, काम में रुकावट आने से कॉमर्शियल व्हीकल्स होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

-फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर व अन्य कार्यो के लिए डेली पहुंचते हैं हजारों लोग

PRAYAGRAJ: अगर आपके व्हीकल्स में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है तो जरूर लगवा लें। 30 नवंबर के बाद से आरटीओ ऑफिस में व्हीकल्स संबंधित 13 काम बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नहीं होंगे। ऐसे में अगर आप कोई काम कराने के लिए आरटीओ जाते हैं तो निराश लौटना पड़ सकता है। एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व्हीकल्स में लगवाना जरूरी है।

यह काम नहीं होंगे

-फिटनेस

-ट्रांसफर

-एड्रेस परिवर्तन

-रजिस्ट्रेशन बुक पर हाईपोथिकेशन का निस्तारण

-नेशनल, स्पेशल, अस्थाई परमिट

-परमिट का रिन्युअल

-रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सेकेंड कॉपी आदि काम।

आज आखिरी दिन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने को लेकर आ रही समस्या के बीच सरकार ने 30 नवंबर तक छूट दे रखी थी। इस तरह सोमवार के बाद यह सहूलियत खत्म हो जाएगी। एक दिसंबर से बिना बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कोई काम नहीं होगा। व्हीकल्स ओनर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए bookmyhsrp.com/index पर आवेदन किया जा सकता है। इसमें व्हीकल्स की पूरी डिटेल्स अपलोड करने के बाद एक प्राप्ति हेतु डेट मिलेगी। वहीं डीलरों के वहां आवेदन कर प्राप्त सकते हैं।

डेली इस काम के लिए पहुंचने वाले लोग

फिटनेस - 150

ट्रांसफर - 120

एड्रेस परिवर्तन - 15

टेम्प्रेरी परमिट - 35

स्पेशल परमिट - 20

नेशनल परमिट -25

नया परमिट - 30

नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट - 40

हाइपोथैकेशन केंसेलेशन - 35

हाईपोथैकेशन एंडोर्समेंट - 12

रजिस्ट्रेशन का रिन्यूवेशन - 20

व्हीकल संबंधित आदि काम - 50

परिवहन के आदेशानुसार एक दिसंबर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कोई काम नहीं होगा। सड़क पर तो दौड़ सकता है मगर काम पर रोक है। हर एक वाहन स्वामी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर वाहन को सिक्योर करना चाहिए।

-डॉ। सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive