सरकार की ओर से विधायक परवेज टंकी ने बांटा कन्या विद्याधन का चेक

नगर क्षेत्र से इंटर में ससम्मान पास 323 छात्राओं को मिला लाभ

ALLAHABAD: रक्षाबंधन के ठीक दूसरे दिन प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक बांटा गया। छात्राओं के लिए यह चेक सीएम अखिलेश भैया की तरफ से गिफ्ट जैसा रहा। कन्या विद्याधन चेक वितरण समारोह केपी इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित हुआ। इसमें शहर दक्षिणी से सपा विधायक हाजी परवेज अहमद उर्फ टंकी ने नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों की छात्राओं को योजना से लाभान्वित किया।

ससम्मान पास छात्राओं को चेक

सूबे की सरकार द्वारा छात्राओं को आगे की पढ़ाई के प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले कन्या विद्या धन के लिए नगर क्षेत्र से इंटरमीडिएट पास कुल 323 छात्राओं का चयन किया गया था। इन्हें शुक्रवार को चेक वितरित किया गया। इस योजना के अन्तर्गत उन्हीं छात्राओं का चयन किया गया था जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा ससम्मान उत्तीर्ण की थी। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का चयन कर उन्हें चेक का वितरण बाद में किया जाएगा।

सरकार का किया बखान

छात्राओं को चेक वितरण से पूर्व मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी विधायक हाजी परवेज अहमद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण एवं उनकी बेहतर शिक्षा के लिए अत्यंत संवेदनशील है। इसी उद्देश्य से ही कन्या विद्याधन योजना को संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान ं जेडी महेन्द्र कुमार सिंह, गोविंद राम, बीएन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बाक्स-

3433 छात्राओं को बांटा जाना है चेक

जिले में अभी 3433 छात्राओं को चेक वितरण किया जाना बाकी है। जिसमें यूपी बोर्ड के 2317, संस्कृत विद्यालयों में 129, मदरसा में 129, सीबीएसई स्कूलों के 643 और आईसीएसई विद्यालयों के 215 छात्राएं शामिल है। इन छात्राओं के डाक्यूमेंट शासन को सत्यापन के लिए भेजे गए है। सत्यापन के बाद चेक वितरण किया जाएगा।

वर्जन

- बहुत खुशी मिली है। एजूकेशन को पूरी करने में काफी मदद मिलेगी।

आयशा सिद्दीकी

- इन पैसों का यूज सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करेंगे। फिलहाल बीटेक करना है। उसी पर ज्यादा फोकस है।

प्रिया

- आईएएस की तैयारी करना ही जीवन का लक्ष्य है। इन पैसों से आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। जिस उम्मीद से सीएम ने ये मदद की है, उस पर खरा उतरना है।

सीमा

- मेडिकल की पढ़ाई में एक मदद मिली है। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को धन्यवाद।

राफिया

- बीएससी की फीस जमा करेंगे। पढ़ाई में एक बहुत बड़ा योगदान मिला है। सीएम सर को धन्यवाद।

तनाज

- बहुत अच्छा लग रहा है। मेहनत रंग लाई है। कन्या विद्याधन का चेक आगे की पढ़ाई के लिए एक अहम योगदान के रूप में मिला है।

स्तुति अग्रवाल

- मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। इन पैसों से आगे की पढ़ाई को जारी रखने में मदद मिलेगी।

पूजा

- इन पैसों से लैपटॉप खरीदेंगे। क्योकि आज के समय में नेट बेहद जरूरी है। बीएससी बायोटेक की स्टूडेंट्स हु। ऐसे में इससे काफी मदद मिलेगी।

अलिसा

Posted By: Inextlive