- गंभीर हाल में इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती

KAUSHAMBI(JNN):मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में बहन के घर आई विवाहिता करवाचौथ पूजा के दौरान शुक्रवार की रात छत से गिर गई। उसे गंभीर हालत में इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है।

पूजा करने के लिए छत पर गई थी

महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ननकी देवी कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर मंझनपुर थाना क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद गांव आई थी। शुक्रवार की रात लगभग साढ़ आठ बजे वह करवाचौथ की पूजा करने के लिए छत पर गई थी। उसी दौरान चांद देखने के प्रयास में छत से नीचे गिर गई। घर के लोगों ने आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।

Posted By: Inextlive