-अस्पताल में बॉडी छोड़ भागे ससुर व देवर

-मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

KAUSHAMBI: सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में थर्सडे नाइट एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। उसे ससुराल वालों ने दहेज की खातिर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत होने पर ससुर व देवर भाग निकले, जबकि मायके वालों ने अस्पताल पहुंचकर सास व पति को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने थाना पुलिस से ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

कोखराज के भदवां निवासी रामरतन की बेटी अंजू (ख्भ्) की शादी जनवरी ख्0क्फ् में उपरहार निवासी लवकुश पुत्र बच्चेलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अंजू को दहेज में मोटरसाइकिल न लाने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष की पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। बहरहाल गुरुवार नाइट संदिग्ध हालात में विवाहिता आग से झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।

फोन पर मिली मौत की खबर

फ्राइडे मॉर्निग मायके वालों को अंजू के ससुराल से फोन आया। परिजन आनन-फानन में इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे अंजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद ससुर व देवर वहां से भाग निकले, जबकि मायके वालों ने पति व सास को अस्पताल में बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रामरतन ने सरायअकिल थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि पति समेत सास-ससुर व दो देवरों ने दहेज की खातिर अंजू को जिंदा जलाकर मार डाला।

Posted By: Inextlive