नेहरू को 53वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

ALLAHABAD: शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन भी किया। इस मौके पर पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि नेहरू ने अपना जीवन मानवता, सामाजिक प्रगति और विश्वशांति के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने संचालन करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए 14 साल जेल में रहने के बावजूद उन लोगों के प्रति दुर्भावना नही दिखाई जिन्होंने उनका वैयक्तिक और सार्वजनिक जीवन छीन लिया था। सभा की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि 17 साल पीएम रहे नेहरू 20वीं सदी के महान नेताओं में एक थे। इस मौके पर फुजैल हाशमी, एचएन मेहरोत्रा, संत प्रसाद पांडेय, डॉ। रमेश जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, परवेज सिद्दीकी, अजय मिश्रा, राजेंद्र दुबे, शरद उपाध्याय, कृष्ण गोपाल द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive