राह तकते बीता दिन
- जमीनों के दाम बढ़ना तय, केवल एक आदमी ने रखी अपनी बात
- इसी महीने सर्किल रेट जारी होने की पूरी संभावना ALLAHABAD: हर साल की तरह इस बार भी सर्किल रेट में जमीनों के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है। क्योंकि, जनता जनार्दन को इससे कोई लेना देना नहीं है। एग्जाम्पल के तौर पर बुधवार को प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल रेट की दरों पर आपत्ति दाखिल करने के लिए लोगों को बुलाया था। दो घंटे तक तमाम अधिकारी इंतजार करते रहे और केवल एक ने आपत्ति दर्ज कराई। दो घंटे का मिला था समयबुधवार को दोपहर दो से चार बजे के बीच लोगों को अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए आमंत्रित किया गया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में स्टांप एआईजी, सब रजिस्ट्रार सहित एडीएम फाइनेंस भी मौजूद थे। इस बीच महज एक वकील साहब ने सर्किल रेट को लेकर अपनी बात रखी। इसके अलावा किसी ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने की कोशिश नही की। ऐसे में माना जा रहा है कि 30 सितंबर से सर्किल रेट जारी हो जाएगा और जमीनों का दाम प्रस्तावित सूची के मुताबिक 20 से 30 फीसदी के बीच बढ़ जाएंगे।
झूंसी और नैनी में आएगी महंगाईअगर प्रस्तावित सर्किल रेट जस का तस जारी हुआ तो सबसे ज्यादा नुकसान नैनी और झूंसी एरिया में मकान बनाने का सपना देखने वालों को होगा। क्योंकि, उम्मीद थी कि आपत्तियां ज्यादा आएंगी तो जिला प्रशासन को फाइनल सूची जारी करने से पहले दाम घटाने का दबाव होगा। लेकिन, परिस्थितियां इस ओर इशारा नही कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों द्वारा प्रस्तावित सूची का विरोध नही करने से उन्हें बहुत अधिक एक्सरसाइज नही करनी पड़ेगी। त
वर्जन दोपहर में दो घंटे सभी अधिकारियों के साथ लोगों का इंतजार किया गया। चार बजे के पहले महज एक वकील साहब ने उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कराई। इसका विश्लेषण कर जल्द फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। आरएस गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व