- रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सिटी में हुए विविध आयोजन

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सिटी में हुए विविध आयोजन

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर वेडनसडे को सिटी में कई आयोजन हुए। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजरूपपुर में आयोजित प्रोग्राम में प्रिंसिपल वीरेन्द्र सिंह यादव ने महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण की महत्ता बखान की। कहा कि लोक व्यवहार की बातें रामायण के द्वारा ही हम सीखते हैं। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स के बीच कविता पाठ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ द्वय आचार्य साधना त्रिपाठी व विद्यावती ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की। संचालन स्कूल के आचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने किया।

भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

उधर अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भजन कीर्तन का आयोजन किया। प्रोग्राम की शुरुआत धर्मराज पटेल द्वारा महर्षि वाल्मीकि की आरती से हुई। इसके बाद धर्मराज पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज के सभी लोगों को सही दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने के प्रयासों में सभी को मिलकर योगदान देने की बात कही। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार लोगों के सामने पेश किए।

Posted By: Inextlive