दो लाख अड़तीस हजार नए मतदाताओं ने दी दस्तक
निकले लक्ष्य से आगेअक्टूबर और नवंबर में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने दो लाख नए मतदाता जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया था। फ्राइडे को जब सूची का प्रकाशन होने के बाद ऑफिसर्स ने बताया कि वह इस लक्ष्य से आगे निकल गए हैं। अभियान के दौरान सूची में 238892 लाख नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इनमें 134504 पुरुष और 104388 महिलाएं शामिल हैं। अगर ग्रोथ का परसेंटेज में देखा जाए तो इस अभियान के दौरान कुल 6.38 परसेंट नए मतदाता जोड़े गए हैं।कहां हुई कितनी ग्रोथविधानसभा पुरुष महिलाएं ग्रोथफाफामऊ 184332 149207 22833सोरांव 184367 153109 17309फूलपुर 192082 149113 22701प्रतापपुर 190465 153779 26393हंडिया 191101 151074 24654मेजा 163571 129386 13388करछना 173957 140378 15298सिटी वेस्ट 199516 157390 21120सिटी नार्थ 205969 161872 21653
सिटी साउथ 186544 150803 21927बारा 165999 137117 14936कोरांव 169703 143512 16680टोटल 2207606 1776740 238892सबसे आगे रहा प्रतापपुर
जिले की सभी 12 विधानसभाओं में नए मतदाता जोडऩे में प्रतापपुर ने बाजी मारी है। यहां पर कुल 26393 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं जो सर्वाधिक 8.3 परसेंट है। वहीं अभियान में सबसे पीछे मेजा विधानसभा रही है। यहां पर 13388 नए मतदाताओं ने दस्तक दी है और यह ग्रोथ 4.79 परसेंट रही है। सिटी की तीनों विधानसभाओं का ग्रोथ एवरेज भी ठीक-ठाक रहा है। वेस्ट में 6.29, नार्थ में 6.25 और साउथ में 6.95 परसेंट ग्रोथ रेट रहा है। इसके अलावा हंडिया विधानसभा 7.76 परसेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर रही है। जुड़े ज्यादा, कटे कममतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान चुनाव आयोग ने नाम काटने पर कम और जोडऩे पर ज्यादा कंसन्ट्रेट किया है। सिटी की तीनों विधानसभाओं से मिले आंकड़े के अनुसार नार्थ में महज 70, साउथ में 214 और वेस्ट में 232 नाम काटे गए हैं। बता दें कि मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने नए वोटर आईडी कार्ड भी भेजने शुरू कर दिए हैं। ऑफिसर्स की मानें तो तहसील लेवल पर वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर और बूथ लेवल पर बीएलओ से मतदाता सूची प्राप्त की जा सकती है।जुड़वा सकते हैं नाम
राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार एक फरवरी से पुन: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सतत कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। जिनको अपना नाम जुड़वाना है वह फॉर्म सिक्स भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने अभियान के दौरान अपना फॉर्म भरा था लेकिन उनका नाम सूची में नहीं आया है उन्हें दोबारा फॉर्म सिक्स भरना होगा। सैटरडे से शुरू हुआ अभियान लोकसभा चुनाव नामांकन डेट से दस दिन पहले तक जारी रहेगा। तो यह फॉर्म भरकर करें आवेदन- सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म सिक्स भरें- एक से अधिक जगह नाम होने परा उसे कटवाने के लिए फार्म 7 भरें,- किसी मतदाता का नाम दो अलग जगहों की मतदाता सूची में पाया जाता है तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अगर किसी मतदाता का पता बदल गया है या उसका नए एड्रेस में बूथ संख्या बदल गई है तो उसे पहले फार्म सात और फिर फॉर्म छह भरना होगा।- मृतक का नाम सूची से हटवाने के लिए फॉर्म सात ही भरा जाएगा।ऑनलाइन उपलब्ध है मतदाता सूची
- अगर आप इंटरनेट यूजर हैं और बूथ लेवल ऑफिसर की जानकारी नहीं है तो घर बैठे मतदाता सूची देख सकते हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट-www.ceouttarpradesh या www.ALLAHABAD.nic.in को लॉग इन किया जा सकता है। साथ ही सूची में अपना नाम भी आसानी से सर्च किया जा सकता है।