पीसीबी ने दी निगम को एक और नोटिस
बाकरगंज खड्ड में कूड़ा फेंकने पर जताई आपत्ति, लीगल कार्रवाई की चेतावनी
BAREILLY:पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पीसीबी और नगर निगम के बीच तल्खियत बढ़ती जा रही है। पीसीबी की ओर से ट्यूजडे को नगर निगम को एक और नोटिस थमाई गई है। पीसीबी ने नगर निगम की ओर से शहर का कूड़ा बाकरगंज खड्ड में गिराए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। पीसीबी ने निगम को भेजी अपनी इस नोटिस में बाकरगंज खड्ड में गिराए जाने वाले कूड़े को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम के खिलाफ करार दिया है। पीसीबी की ओर से भेजी गई इस नोटिस में बाकरगंज में कूड़ा गिराने पर तुरंत रोक न लगने पर निगम के खिलाफ लीगल कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। पीसीबी की इस नई नोटिस के बाद शहर के कूड़े को डिस्पोज करने की निगम की मुश्किलें और बढ़ गई है। इससे पहले पीसीबी के एनओसी न देने के चलते निगम को अपना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद करना पड़ा है।