रेहान रजा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
हजारों की तादाद में मौजूद लोगों की मौजूदगी में अदा हुई कुल शरीफ की रस्म
शाम को जायरीन ने रोजा-इफ्तार में किया शिरकत, मांगी अमन चैन की दुआ >BAREILLY: आला हजरत के पोते और सुब्हानी मियां के वालिद हजरत मुफ्ती रेहान रजा का उर्स सैटरडे को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की तादाद में लोगों दरगाह आला हजरत पर हाजिरी दी। दिन भर तकरीर, और नात-मनकबत का दौर चल रहा। इससे पहले कुल शरीफ की रस्म अदा की गई और शाम को दरगाह पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें रोजेदारों ने अमन-चैन की दुआ की। पेश किया नात-मनकबतउर्स का आगाज सुबह कुरान की तिलावत के साथ हुआ। इसके बाद नात-मनकबत, मिलाद और तकरीरी प्रोग्राम दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादनशीन असहन रजा कादरी की सदारत में हुआ। इस दौरान मुफ्ती रिजवान नूरी ने कहा कि रेहान रजा एक आला दर्जे के आलिमेदीन थे। उन्होंने हमेशा दीन की खिदमत की और कभी भी सियायत के लिए दीन का इस्तेमाल नहीं किया। मुफ्ती मो। अय्यूब बहराइची ने भी विचार व्यक्त किया। वहीं इससे पहले सुबह नौ 9:58 बजे रेहान रजा के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। जिसमें कारी रिजवान, मुफ्ती मो। अफरोज, मुफ्ती अनवर अली फातिहाख्वानी की। इस दौरान अकीदतमंदों मजार पर गुलपोशी की।
शाम को इफ्तार का हुआ आयोजन उर्स में शिरकत करने के लिए आए हजारों की तादाद में जायरीन के लिए दरगाह पर इफ्तार का आयोजन किया था। शाम को लोगों ने इफ्तार का वक्त होते ही इफ्तार किया और फिर नमाज अदा की। इस दौरान जबरदस्त भीड़ होने के कारण लोगों ने छतों पर भी इफ्तार किया। इस मौके पर परवेज खां नूरी, तारिक सईद, अजमल नूरी, शाहिद खां नूरी, औरंगजेब खां नूरी आदि मौजूद रहे। ं