लुढ़का पारा, सांझ ढलते दुबकने लगे लोग
- पछुआ हवा के झोंकों से शहर में कोहरे का कहर
- बारिश से बढ़ी नमी और पश्चिमी हवा ठिठुरने पर कर रही मजबूर BAREILLY: लुढ़कते पारे से वेडनसडे को शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। देर रात से सुबह तक कोहरा पड़ा और फिर दिनभर बदली रही। हालांकि सुबह करीब 2 घंटे के लिए हल्की धूप निकली लेकिन लोगों ने गर्म कपड़ों को नहीं उतारा। ठंडी हवा ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। वहीं दिन भर सूरज के दर्शन न होने से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। गर्म कपड़ों समेत इलेक्ट्रिक हीटर व अन्य साधनों का प्रयोग करने लगे। हफ्ते भर के रिकॉर्ड पर गौर करें तो अब तक पारा करीब 6 डिग्री गिरा है। वेडनसडे को मिनिमम टेंप्रेचर -- डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मैक्सिमम टेंप्रेचर 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती जा रही ठंडट्यूजडे देर रात से कोहरे का कहर शुरू हुआ। चल रही ठंड हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शहर में कई जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास कर रहे थे। हेलमेट से परहेज करने वाले बाइकर्स हेलमेट और मफलर से लैस होकर ही कॉलेज, ऑफिस जाते हुए दिखे। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में पड़ रही ठंड, पछुआ हवा की वजह से शहर में प्रवेश कर रही है। जिससे पारा तेजी के साथ गिर रहा है। बादल न होने से धूप तो निकल रही है। लेकिन ठंड बढ़ती जा रही है। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के अनुसार पश्चिमी हवा और पर्वतीय क्षेत्रों की हवा से ठंड और बढे़गी। बारिश के बाद कोहरा कम होगा लेकिन शीतलहर से ठंड और बढ़ जाएगी।
गिरता जा रहा टेंप्रेचर शहर में पिछले एक हफ्ते के रिकॉर्ड पर गौर करें तो पछुआ हवा और बारिश के बाद मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। पारे का स्थिर न होना भी शहर में ठंड को बढ़ावा दे रहा है। एक हफ्तों में टेंप्रेचर करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। वहीं मैक्सिमम टेम्प्रेचर भी लुढ़कता गया। डेट मैक्सिमम मिनिमम 2 दिसंबर 28.8 19.6 3 दिसंबर 26.0 18.9 4 दिसंबर 26.8 15.85 दिसंबर 23.0 12.8
6 दिसंबर 25.0 12.3 7 दिसंबर 25.0 12.6 8 दिसंबर 25.6 13.3 - टेंप्रेचर डिग्री सेल्सियस में पश्चिमी हवा और शहर में हुई बारिश की वजह से कोहरा बन रहा है। कुछ दिन बाद कोहरा और बढ़ जाएगा। बारिश के बाद कोहरा थमेगा लेकिन शीतलहर शुरु चलेगी। डॉ। एचएस कुशवाहा, वेदर एक्सपर्ट