UP assembly election results 2017 : बरेली की बीजेपी की सुनामी में बह गए बड़े-बड़े दिग्गज, सपा कांग्रेस बीएसपी की करारी हार
बरेली
सवा बजे तक आंवला विस क्षेत्र पर वोटों की गिनती थम गई। बीजेपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 63101 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के सिद्धराज सिंह रहे। उन्हें 59453 वोट और तीसरे नंबर पर बसपा के अगम कुमार मौर्य को 54111 वोट मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक 3648 वोटों से धर्मपाल को जीत का सेहरा जनता ने पहनाया है।
आंवला से भाजपा के धर्मपाल जीते
आंवला सीट के लिए सभी चरणों की गिनती थमते ही जिला निर्वाचन अधिकारी की घोषणा होते ही मौजूद सभी लोग धर्मपाल को बधाई देने उमड़ पड़े। विरोधी दलों के प्रत्याशी अपने कार्यालयों की ओर निकल पड़े। आंवला क्षेत्र में बने बीजेपी पार्टी कार्यालय पर माहौल ढ़ोल नगाड़ों की धुनों से गूंज उठा। हर कोई भगवा रंग में नजर आने लगा। धर्मपाल सिंह जिंदाबाद समेत हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे इलाके में गूंजते सुनाई देने लगे।
सपा के दिग्गज वीरपाल सिंह भी हारे
दूसरी ओर, बिथरी चैनपुर सीट के लिए चल रही बीजेपी और सपा के बीच चल रही कांटे की टक्कर भी ढाई बजे थम गई। पहले जहां वीरपाल सिंह आगे चल रहे थे, वहीं आखिरी चरणों में बीजेपी के राजेश मिश्रा आगे निकल गए। बीजेपी के राजेश मिश्रा 87638 वोट के साथ विजयी हुए। सपा के वीरपाल सिंह को 72008 वोट मिल। बसपा के वीरेन्द्र सिंह 50403 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। वीरेन्द्र इस सीट से विधायक थे।
मीरगंज सीट से भाजपा के डीसी वर्मा विजय
इस सीट से भाजपा के डीसी वर्मा को 108120 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 54009 वोट बसपा प्रत्याशी सुल्तान बेग रहे। सुल्तान बेग यहां से विधायक थे इसी सीट से बसपा को उम्मीद थी। कांग्रेस के नरेन्द्र पाल सिंही 35525 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
इन सीटों पर भी बीजेपी आगे
वहीं भोजीपुरा में बीजेपी के बहोरन लाल मौर्य समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम अंसारी से काफी आगे हैं। बरेली शहर में बीजेपी के डा० अरुण कुमार कांग्रेस के प्रेम प्रकाश अग्रवाल से आगे निकले हैं। वहीं बरेली कैंट में बीजेपी के राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के मुजाहिद हसन खां को धूल चटाते दिख रहे हैं। वहीं नवाबगंज सीट से बीजेपी के केसर सिंह समावादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार से आगे निकले हैं। फरीदपुर सीट से बीजेपी के डा० श्याम बिहारी लाल सपा के डा० सियाराम सागर से आगे निकलते दिख रहे हैं। वहीं बहेड़ी में बीजेपी के छत्र पाल सिंह बसपा के नसीम अहमद से काफी आगे है।
1 | भोजीपुरा | बहोरन लाल मौर्य | भारतीय जनता पार्टी | 100381 | शहजिल इस्लाम अंसारी | समाजवादी पार्टी | 72617 | |
2 | बरेली शहर | डा० अरुण कुमार | भारतीय जनता पार्टी | 114089 | प्रेम प्रकाश अग्रवाल | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 85739 | |
3 | बरेली कैंट | राजेश अग्रवाल | भारतीय जनता पार्टी | 88441 | मुजाहिद हसन खां | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 75777 | |
4 | मीरगंज | डा० डी। सी। वर्मा | भारतीय जनता पार्टी | 108789 | सुल्तान बेग | बहुजन समाज पार्टी | 54289 | |
5 | बिथरी चैनपुर | राजेश कुमार मिश्रा | भारतीय जनता पार्टी | 96397 | वीर पाल सिंह यादव | समाजवादी पार्टी | 76886 | |
6 | नवाबगंज | केसर सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 93711 | भगवत सरन गंगवार | समाजवादी पार्टी | 54569 | |
7 | आंवला | धर्म पाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 63165 | सिद्धराज सिंह | समाजवादी पार्टी | 59619 | |
8 | फरीदपुर | डा० श्याम बिहारी लाल | भारतीय जनता पार्टी | 83656 | डा० सियाराम सागर | समाजवादी पार्टी | 58935 | |
9 | बहेड़ी | छत्र पाल सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 108846 | नसीम अहमद | बहुजन समाज पार्टी | 66009 |
नोट : मतगणना का पहला रुझान मिलते ही हम आपको हर घंटे जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।
National News inextlive from India News Desk