फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को बनाया शिकार

चिलुआताल एरिया में वारदात की जांच कर रही पुलिस

चिलुआताल एरिया के बंजरहा के पास कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शुक्रवार को रास्ते में मिले बदमाशों ने मैनेजर को तमंचा दिखाकर रोक लिया। बंधे के नीचे धक्का देकर डिक्की में रखी एक लाख 40 हजार रुपए नकदी, फिंगर स्कैनर मशीन, टैबलेट सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मैनेजर की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है। एसपी नार्थ ने बताया कि मैनेजर ने लूट की सूचना दी थी। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रास्ते में तमंचा दिखाकर रोका

पीपीगंज कस्बे में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में बलिया, रसड़ा के गौरा चौर का सतीश यादव मैनेजर है। कंपनी का हेड ऑफिस हैदराबाद में हैं। शुक्रवार दोपहर सतीश अपनी बाइक से बजरहां में कलेक्शन करने गया। वहां से लौटकर उसका की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में मिले बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर उसकी पिटाई कर बंधे से नीचे धकेल दिया। बाइक की चाबी लेकर डिक्की खोलकर रुपए निकाल लिए। इसके बाद डोहरिया की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर मैनेजर सतीश यादव ने शोर मचाया। नजदीक के गांव दुर्बल यादव पहुंचे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना पर एसपी नार्थ, एसएचओ चिलुआताल, सीओ कैंपियरगंज सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। मैनेजर ने कहां, किससे, कितने रुपए जुटाए थे। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

वर्जन

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की छानबीन की जा रही है। वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।

अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ

Posted By: Inextlive