118 नए केस, 2 संक्रमितों की मौत
- 14638 पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 223 मौतें
-13039 स्वस्थ होकर लौटे अपने घर GORAKHPUR: गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की जद में आने वाले लोगों की पहचान का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 118 नए केस सामने आए। इनके साथ ही गोरखपुर में अब संक्रमितों का आंकड़ा 14638 पहुंच गया है। वहीं, 13039 लोग इस बीमारी से स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसमें होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के साथ ही हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले मरीज भी शामिल हैं। गुरुवार को 169 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दो लोगों की हुई मौतगोरखपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों का सिलसिला भी जारी है। गुरुवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जहां 56 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया, वहीं मेदांता लखनऊ में गोरखपुर के एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इन दो मौतों के साथ गोरखपुर में अब तक कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्टैटिस्टिक - स्वस्थ्य हुए - 13039 एक्टिव केस - 1376 मौत - 223 कुल केस - 14638 कहां कितने केस - शहरी क्षेत्र - 68 शाहपुर - 12 गोरखनाथ - 10 कोतवाली - 2 कैंट - 29 रामगढ़ताल - 3गुलरिहा - 2
राजघाट - 2
चिलुआताल - 5 तिवारीपुर - 3 ग्रामीण क्षेत्र - 41 बेलघाट - 1 चरगावां - 15 गगहा - 3 पाली - 1 सहजनवां - 4 सरदारनगर - 1 गोला - 1 उरुवा - 6 भटहट - 6 खोराबार - 3 अन्य - 9 गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 14638 पहुंच चुकी है। जबकि 223 की मौत हुई है। वहीं,13039 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं तथा 1376 का अभी इलाज चल रहा है। - डॉ। श्रीकांत तिवारी, सीएमओ