कोरोना के 153 नए केस, 154 ने दी मात, दो की मौत
GORAKHPURÑ
गोरखपुर में कोरोना के 24 घंटे में 153 नए संक्रमित मिले। वहीं 154 ने कोरोना से जंग जीत दर्ज की। जबकि, दो ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सिटी में 86 और रूरल एरिया में 50 नए केसेज आए। अब तक गोरखपुर में 14038 ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि, 263 ने जान गवाई है। कुल 16164 केस हो चुके हैं। आज से बंद रहेगा दीवानी परिसरकैंट थाना क्षेत्र के दीवानी न्यायालय परिसर में कोरोना पॉजिटिव केस आने पर दीवानी परिसर को कंटेनमेंट जोन डिक्लेयर कर दिया गया है। सेनेटाइजेशन के लिए चार और पांच अक्टूबर को परिसर को सील रखा जाएगा। इस बीच परिसर में आम जन मानस का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेन्ट जोन क्षेत्र के लिए राजू सिंह को इंसीडेंट आफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एसडीएम सदर गौरव सिंह सोंगरवाल ने दी।
कोरोना अपडेट्स
एक्टिव केस -1863 स्वस्थ हुए -14038 मौतें - 263 कुल केसेज - 16164 नोट: इसमें होम आइसोलेट वाले मरीज भी शामिल हैं। सिटी में 86 केस शाहपुर -23 गोरखनाथ -13 कोतवाली -07 कैंट - 31 रामगढ़ताल - 07 गुलहरिया -02 चिलुआताल - 01 राजघाट -01 तिवारीपुर -01 रूरल में 60 केस बड़हलगंज - 02बेलघाट - 12
भटहट -02 ब्रह्मपुर - 01 कैंपियरगंज -02 चरगांवा - 11 कौड़ीराम - 02 खजनी - 04 खोराबार - 02 पिपराइच - 01 सहजनवां -08 गोला -02 उरूवा -01 अन्य -17 कुल केस -153 वर्जन कोरोना के 153 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 154 ने कोरोना को मात दी है। 24 घंटे में दो की मौत हुई। अब तक गोरखपुर में 14038 ने कोरोना को मात दी है। कुल केस 16164 हो चुके हैं। डॉ। श्रीकांत तिवारी, सीएमओ