शाहपुर के अभयकांत के फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. इसके बाद लगातार मैसेज आने लगे. इसमें कहां से हो क्या करते हो मुझसे दोस्ती करोगे...वॉट्सएप नंबर दो कमरे में आओ वीडियो कॉल पर बातें करते हैं...' जैसे ढेरों सवाल थे.


गोरखपुर (ब्यूरो)। वॉट्सएप नंबर देकर जरा सी बात क्या की, उनके साथ ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई। काफी पैसे गंवाने के बाद किसी तरह साइबर सेल की मदद से उन्हें उस 'विषकन्या' से छुटकारा मिला। वर्चुअल हो या फिजिकल हर जगह क्राइम में महिलाओं के भी नाम बढ़-चढ़कर आने लगे हैं। तस्करी और छिनैती में आए दिन गोरखपुर में महिलाएं अरेस्ट कर जेल भिजवाईं जा रही हैं।सोशल मीडिया पर मॉडस ऑपरेंडीसोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ढेरों फेक अकाउंट रन कर रहे हैं। जिसपर सुंदर लड़कियों की फोटो बनी रहती है। अधिकतर लोगों के पास इन लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है। जैसे ही रिक्वेस्ट स्वीकार कोई करता है। मैसेज कर लड़की वॉट्सएप नंबर की डिमांड करती है। वॉट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल के जरिए बात कर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती है। ऑटो में छीन लेती हैं चेन


साल 2023 के सितंबर माह में रामगढ़ताल के बुद्ध बिहार ऑटो में बैठी प्रयागराज में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी के गले से महिलाओं ने चेन चुरा ली। पीडि़ता ने बताया कि ऑटो में पहले एक महिला बैठी। पचास कदम आगे बढ़ते ही चार और महिलाएं आकर बैठ गई। इसी बीच एक महिला ने उनका तेज से पैर दबाया, उसी बीच अन्य महिलाओं ने गले से चेन काट लिया। महिलाओं की यह है मॉडस ऑपरेंडीसूत्रों की मानें तो छिनैती करने वाली महिलाओं की एक गैंग है। जो जेल से छूटने के बाद फिर उसी अपराध में लिप्त हो जा रही हैं। इनकी गैंग में शामिल कोई एक महिला पहले ऑटो में बैठती है, थोड़ी दूर जाने पर चार से पांच महिलाएं और सवार होती हैं। उनके गोद में बच्चे भी होते हैं। यह महिलाएं ऑटो में शिकार तलाश कर आपस में झगड़ा करने लगती हैं। इसी बीच शिकार पर हाथ साफ कर ऑटो से उतर जाती हैं। गोरखपुर में कई पंडिताइनये बता दें कि तस्करी में शुरू से ही गोरखपुर में महिलाओं का दबदबा रहा है। गोरखपुर में कई साल तक नशीले पदार्थों की तस्करी किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन करती रही। चरस, गांजा और अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जब पंडिताइन पर शिकंजा कसा। तब कई और पंडिताइन यानी तस्करी में नई-नई महिला तस्कर के नाम सामने आने लगे हैं।हाल फिलहाल में अवैध धंधे में पकड़ी गई महिलाएं13 फरवरी: गुलरिहा में अवैध शराब के साथ सरैया बाजार की मैना देवी पकड़ी गई।

13 फरवरी: खोराबार पुलिस ने चोरी करने के जुर्म में एक घर में काम करने वाली सावित्री को पकड़ा।9 फरवरी: अवैध शराब का धंधा करने वाली तीन महिलाएं सबिता, मोनी और संजना को राजघाट पुलिस ने अरेस्ट किया।7 फरवरी: राजघाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ नीलम को अरेस्ट किया।1 फरवरी: गुलरिहा पुलिस ने दो महिलाओं मंजू और सरिता को चोरी के 3000 रुपए के साथ पकड़ा।सोशल मीडिया पर अंजान महिलाओं से दोस्ती गलती से ना कीजिए। सेक्सटॉर्शन के शिकार ढेरों शिकायतें आती रहती हैं। अधिकतर सीनियर सिटीजन ऐसे मकडज़ाल में फंस रहे हैं। कोई भी इनके जाल में अगर कोई फंस भी गया है तो उन्हें तत्काल इसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उपेन्द्र कुमार सिंह, एसआई, साइबर सेल

Posted By: Inextlive