स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. शासन से जारी किए गए आदेश में 11-17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा. वहीं इसी बीच 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगाÓ प्रोग्राम सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दौरान गोरखपुर के 8.32 लाख घरों में 4.42 लाख तिरंगा झंडे फहराए जाएंगे. इस बाबत शासन से संशोधित लक्ष्य भी जारी कर दिया गया है.


गोरखपुर (ब्यूरो).इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकारी, गैर सरकारी समेत सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में एमएसएमई डिपार्टमेंट की तरफ से कुल 3.89 लाख झंडे प्रोवाइड कराए जाएंगे। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि झंडा फहराने के लिए तैयारियां ब्लॉक स्तर पर चल रही हैं। झंडे बनकर तैयार हो गए हैैं। सभी जगहों पर फहराया जाएगा झंडा डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया, हर घर तिरंगा कार्यक्रम में एमएसएमई की तरफ से जो झंडे प्रोवाइड कराए जाएंगे, उनमें 25 परसेंट झंडे सिटी एरिया में वितरित किए जाएंगे। जबकि 75 परसेंट झंडे रुरल एरिया में वितरित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए उत्पादन, वितरण और फहराने के लक्ष्य की जानकारी गूगल लिंक पर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक जिला वाइज अपडेट करने का भी आदेश है। इन जगहों पर फहराए जाएंगे झंडे
सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थानों आदि में झंडा फहराया जाए। लक्ष्यों के अनुसार पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण कराया जाए। इसके लिए स्वंय सहायता संस्थाओं की मदद ली जाए। इसे सफल बनाने के लिए बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स से स्थानीय भाषा व बोली में प्रचार कराया जाए। परिवहन निगम व निजी बसों, ट्रकों, अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों और सरकारी वाहनों में 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम के संदेश का स्टिकर लगाया जाए। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि 15 जुलाई से 5 अगस्त तक सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी परिसरों में झंडों की उपलब्धता अनिवार्य की जानी है। हर घर तिरंगा का संशोधित लक्ष्य जिला - घर - झंडा फहराने का लक्ष्य मुरादाबाद - 9.7 लाख - 4.83 लाख मेरठ - 6.95 लाख - 3.70 लाख आगरा - 7.53 लाख - 4 लाख बरेली - 9.08 लाख - 4.83 लाख कानपुर नगर - 10 लाख -5.32 लाख प्रयागराज - 10.28 लाख - 5.47 लाख गोरखपुर - 8.32 लाख - 4.42 लाख वाराणसी - 6.72 लाख - 3.58 लाख लखनऊ - 10.53 लाख - 5.60 लाख

Posted By: Inextlive