स्वंतत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में इस बार राष्ट्र प्रेम जगाने की भावना जागृत की गई है. इसके लिए सरकार की तरफ से 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गई हैैं. डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर तैयारियां जोरों पर हैं. आगामी 11 से 17 अगस्त तक बड़े पैमाने पर 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले में 6.9 लाख घरों पर 5.3 लाख झंडे फरहाने का लक्ष्य है.


गोरखपुर (ब्यूरो).डीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी, थानों आदि में झंडा फहराया जाए। लक्ष्यों के अनुसार पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण कराया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता संस्थाओं की मदद ली जाए। इसे सफल बनाने के लिए बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स से स्थानीय भाषा व बोली में प्रचार कराया जाए। परिवहन निगम व निजी बसों, ट्रकों, अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों और सरकारी वाहनों में 'हर घर तिरंगाÓ कार्यक्रम संदेश का स्टीकर लगाने की तैयारी है। जिला - घरों की संख्या - झंडा फहराने का लक्ष्य मुरादाबाद - 8.0 लाख - 6.1 लाख मेरठ - 5.8 लाख - 4.5 लाख आगरा - 7.1 लाख - 5.5 लाख बरेली - 7.6 लाख - 5.8 लाख कानपुर नगर - 8.6 लाख - 6.6 लाख
प्रयागराज - 9.8 लाख - 7.5 लाख गोरखपुर - 6.9 लाख - 5.3 लाख वाराणसी - 5.6 लाख - 4.3 लाख

Posted By: Inextlive