ट्रैफिक रूल्स को दरकिनार कर तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से गोरखपुर में सड़कें बार-बार लहूलुहान हुईं. 2022 के 365 दिन में 1282 हादसे हुए और 530 लोग काल के गाल में समा गए.


गोरखपुर (ब्यूरो)।साथ ही हादसे के आंकड़ों ने बड़े-बुजुर्गों की बात पर मुहर भी लगा दी। बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि रात का सफर खतरों भरा होता है। पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि गोरखपुर में सबसे अधिक एक्सीडेंट और भोर के समय हुई हैं। कुल हादसों में सबसे अधिक 932 हादसे और 390 मौतें अंधेरे में हुई हैं। दिन में भी हुए हादसेरात की तुलना में दिन में कम हादसे हुए हैं। एनआईआईसी आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में गोरखपुर में सुबह 9 से 12 बजे की बीच 350 हादसे हुए हैं। इन हादसों में 140 लोगों की मौत हो गई है। 24 घंटे में इस समय होते हादसे


साल 2022 में हादसों की टाइमिंग की बात करें तो सुबह 9 से 12 बजे के बीच हादसे हुए हैं। इसी तरह शाम 6 से 9 और देर रात 3 से सुबह 6 बजे के बीच हादसे हुए हैं। हादसों का टाइमिंग और मौतें समय हादसे मौतशाम 6 से 9 451 178

भोर में 3 से 6 481 212 एक हादसे में केवल 1 मौत ही नहीं बल्कि पूरा परिवार टूट जाता है। इसलिए हमें सड़क पर सफर के दौरान सावधानियां बरतनी चाहिए। ट्रैफिक रूल्स को फॉलो कर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। कभी भी नशे का सेवन कर ड्राइव नहीं करें। दुर्घटनाएं कम हों। लोग अवेयर हों। इसके लिए हमारा हमेशा अभियान भी चलता रहता है।डॉ। एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक जिले में ये ब्लैक स्पॉट, यहां सतर्कता से गुजरें वाहन चालक और राहगीर नौसढ़, जंगल धूषण से पिपराइच, कालेसर, चौरीचौरा से भोपा बाजार, बोक्टा, बिलो सिधावल, दाना पानी सहजनवां, नौसढ़, कसरौल, भीटी रावत सहजनवां, फॉर-फेस्ट चौमुखी, देवीपुर, मरचाहे कुटी, खजांची चौराहा, रावतगंज, सोनू घाट, फुटहवा ईनार, निबिहवा ढाला और रामनगर कडज़हां से सतर्कता से गुजरें।


सुबह 9 से 12 350 140किस एरिया में कितने हादसे थाना एरिया हादसे मौत घायलबांसगांव 43 12 36बड़हलगंज 47 21 34बेलघाट 14 03 12बेलीपार 40 22 30कैंपियरगंज 62 44 31कैंट 85 19 60 चौरीचौरा 32 19 45चिलुआताल 73 25 52गगहा 49 28 31
गीडा 93 54 54गोला 39 13 18गोरखनाथ 22 06 14गुलरिहा 69 30 36हरपुर बुदहट 08 00 09झंगहा 43 19 22खजनी 38 18 33खोराबार 106 41 37कोतवाली 14 03 10पीपीगंज 42 22 26
पिपराइच 84 29 67राजघाट 14 05 06रामगढ़ताल 54 13 39सहजनवां 56 33 33शाहपुर 44 20 20सिकरीगंज 26 10 20तिवारीपुर 10 03 09ऊरवा बाजार 20 05 24फैक्ट एंड फीगर खोराबार में सबसे अधिक 106 हादसे हुए। कैंपियरगंज में सबसे अधिक 44 मौतें हुईं। हरपुर बुदहट में सबसे कम 8 हादसे हुए हरपुर बुदहट में एक भी मौत हादसे में नहीं हुई है। एक साल का आकड़ा1042 गंभीर दुर्घटनाएं हुईं। 530 कुल मौतें हुईं। 808 लोग घायल हुए। 784 नार्मल दुर्घटनाएं कुल हादसों में रहीं। Posted By: Inextlive