होली के 8 दिन पूर्व होलाष्टक में होली के साथ दिवाली भी मनाई गई. जोरदार जश्न में गुलाल की रंगत के साथ पटाखों की गूंज भी गोरक्षनगरी में सुनाई दी. सारी अटकलों पर विराम लगते हुए बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने सपा को चारों खाने चित कर दिया. सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के शुरुआती घंटों में सपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था लेकिन साढ़े दस बजे के बाद से सभी की उम्मीदों पर पानी फिरते नजर आया.


गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर सदर से कैंडिडेट सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1,03,390 वोटों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हालांकि, कांटे की लड़ाई चिल्लुपार और गोरखपुर ग्रामीण सीट पर रही। दोपहर 12 बजे के बाद से इन दोनों सीट पर भी बीजेपी कैंडिडेट्स ने बढ़त बना ली। चिल्लूपार, गोरखपुर ग्रामीण में रहा कड़ा मुकाबला


वोटिंग के बाद से ही चिल्लूपार, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा की सीट को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन चौरीचौरा की सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरवन निषाद ने एकतरफा बाजी मारते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि योगी-मोदी का जादू काम आ गया। कमोबेश यही हाल गोरखपुर ग्रामीण सीट की रहा, जहां पर बीजेपी प्रत्याशी बिपिन सिंह और सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव में शुरुआती घंटों में फाइट होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी बिपिन सिंह ने जीत दर्ज कर ली। चिल्लुपार से बीजेपी प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी और सपा प्रत्याशी विनय शंकर त्रिपाठी के बीच कड़े मुकाबला के बाद भी बीजेपी प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने अपना परचम लहराया। जीत में महिलाओं ने निभाया अहम रोल

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जाति और धर्म के सारे समीकरण ध्वस्त होने की बात सामने आने लगी और आधी आबादी को जीत में अहम रोल माना जाने लगा। दरअसल, नौ विधानसभा सीटों पर कुल 35,90,763 वोटर्स रहे। इनमें 19,39,853 पुरुष व 16,50630 महिला मतदाता रहीं। 280 थर्ड जेंडर थे, लेकिन 3 मार्च को हुए विधानसभा चुनाव में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक नजर आईं। यही वजह रही कि 51.51 प्रतिशत पुरुषों व 61.86 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की। 3 मार्च को हुए विधानसभा चुनाव का वोटिंग परसेंटेज विधानसभा कुल वोटर ------- पड़े वोट --------- परसेंट कैंपियरगंज 3,82,633 -------- 2,22,955 ------- 58.27 पिपराइच 4,06,108 -------- 2,57,580 --------- 63.43 गोरखपुर शहर 4,63,923 -------- 2,46,447 ------- 53.22 गोरखपुर ग्रामीण 4,18,695 -------- 2,53,204 ------ 60.47 सहजनवां 3,78,269 -------- 2,23,431 -------- 59.07 खजनी 3,78,665 -------- 1,97,717 --------- 52.21 चौरीचौरा 3,54,138 -------- 2,05,274 -------- 57.96 बांसगांव 3,80,151 -------- 1,87,259 ---------- 49.26 चिल्लूपार 4,29,058 -------- 2,26,360 -------- 52.76 कुल 35,91,640 -------- 20,20,227 --------- 56.26विधानसभा - कैंडिडेट चिल्लुपार - 9 चौरीचौरा - 13कैंपियरगंज - 13खजनी - 10 पिपराइच - 14गोरखपुर रुरल - 15गोरखपुर अर्बन - 13बांसगांव - 9 सहजनवां - 13

Posted By: Inextlive