आईजीआरएस और हेल्पलाइन से की जाने वाली सुनवाई ने अफसरों को एक्सपोज कर दिया है. मंडलीय स्तर पर जमीनी विवाद समेत जन शिकायतों के निस्तारण में गोरखपुर कमिश्नर का प्रदर्शन खराब रहा.


गोरखपुर (ब्यूरो)।इसी तरह आईजी/डीआईजी गोरखपुर की परफॉर्मेंस वीक रही। जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में एडीजी जोन गोरखपुर और नगर आयुक्त ने जगह बनाई है। सूत्रों की मानेें तो आईजीआरएस और हेल्पलाइन की रैंकिंग में टॉप टेन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों पर गाज गिर सकती है। सीएम के पास सभी की परफॉर्मेंस रिपोर्ट


दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अफसरों से नाराज हैैं। कई बार की नसीहतों और निर्देशों के बावजूद भी कुछ अफसर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे। सीएम योगी के पास थाना-तहसील से लेकर शासन स्तर तक की रिपोर्ट आ चुकी है। फरियादियों की संतुष्टि ही अफसरों की परफार्मेंस तय करेगी और उसी के आधार पर उनकी ट्रांसफर और पोस्टिंग भी होने की बात कही जा रही है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की तरफ से खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों को पत्र भेजा जा रहा है और ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। जमीनी विवाद के मामले ज्यादा चाहे जनता दर्शन हो या फिर डीएम-कमिश्नर के पास आने वाले जमीन विवाद के मामले। गोरखपुर समेत मंडल के जिलों से आने वाले फारियादियों की सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद की ही हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 कमिश्नर1. झांसी

2. बस्ती3. अलीगढ़4. मेरठ5. मुरादाबादसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 कमिश्नर1. प्रयागराज2. आजमगढ़3. मिर्जापुर4. गोरखपुर5. वाराणसीसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 3 एडीजी/आईजी1. वाराणसी2. गोरखपुर3. बरेलीसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले एडीजी/आईजीकानपुर और प्रयागराजसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी1. प्रयागराज2. मुरादाबाद3. वाराणसी4. देवीपाटन5. आजमगढ़सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी1. मिर्जापुर2. गोरखपुर3. आगरा4. अयोध्या5. बरेलीसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाल पांच प्रमुख नगर आयुक्त1. शाहजहांपुर2. प्रयागराज3. गोरखपुर4. मथुरा5. फिरोजाबादसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख नगर आयुक्त1. सहारनपुर2. कानपुर शहर3. मेरठ4. गाजियाबाद5. झांसीसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विकास प्राधिकरण1. रायबरेली2. रामपुर3. सोनभद्र4. लखनऊ5. अयोध्यासबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 विकास प्राधिकरण1. मुरादाबाद2. उन्नाव3. मुजफ्फरनगर4. सिद्धार्थनगर5. कुशीनगरसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीएम1. फिरोजाबाद2. शाहजहांपुर3. संभल4. हरदोई5. बुलंदशहर6. बाराबंकी7. गाजियाबाद8. अमेठी9. बिजनौर10. झांसीसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले डीएम1. बलरामपुर2. गाजीपुर3. मिर्जापुर4. वाराणसी5. जौनपुर6. एटा7. अयोध्या

8. कन्नौज9. संतकबीरनगर10. सिद्धार्थनगरसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी1. शामली2. श्रावस्ती3. फिरोजाबाद4. आगरा5. झांसी6. गौतमबुद्धनगर7. फर्रुखाबाद8. रामपुर9. गाजियाबाद10. लखनऊसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी1. कानपुर शहर2. गोंडा3. कानपुर देहात4. सुल्तानपुर5. सीतापुर6. अमेठी7. कुशीनगर8. उन्नाव9. बांदा 10. बहराइचसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली तहसील1. बुलंदशहर, बुलंदशहर2. बांगरमऊ, उन्नाव3. डिवाई, बुलंदशहर4. खैर, अलीगढ़5. मांट, मथुरा6. कालपी, जालौन7. सदर, मथुरा8. सिकंदराबाद, बुलंदशहर9. हाटा, कुशीनगर10. बेल्थरा रोड, बलियासबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तहसील1. मोदीनगर, गाजियाबाद2. चांदपुर, बिजनौर3. बलरामपुर, बलरामपुर4. सदर, मिर्जापुर5. पलिया, खीरी6. गाजियाबाद, गाजियाबाद7. उतरौला, बलरामपुर8. सवायजपुर, हरदोई9. रायबरेली, रायबरेली10. महराजगंज, रायबरेलीसबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले थाने1. ईसानगर, खीरी2. फखरपुर, बहराइच3. नवाबगंज, प्रयागराज4. शाहगंज, आगरा5. कोरांव, प्रयागराज6. शिकोहाबाद, फिरोजाबाद7. फतेहगढ़, फर्रुखाबाद8. सिरसागंज, फिरोजाबाद9. नारखी, फिरोजाबाद10. फिरोजाबाद नार्थ, फिरोजाबादसबसे खराब प्रदर्शन करने वाले थाने1. संदीपनघाट, कौशांबी2. बघौचघाट, देवरिया3. शिवगढ़, सुल्तानपुर4. कोतवाली शामली, शामली5. कोतवाली देहात, बहराइच6. बिलसांडा, पीलीभीत
7. जहांगीरपुर, बुलंदशहर
8. ग्वालटोली, कानपुर शहर9. चितईपुर, वाराणसी10. बेहटा गोकुल, हरदोईआईजीआरएस निस्तारण में पुलिस अच्छा काम कर रही है। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम से भी इसमें सुधार आया है। इसमें और सुधार के लिए प्रयास हो रहा है। अखिल कुमार, एडीजी जोनफरियादियों की समस्याओं का निदान किया गया है। जहां कहीं त्रुटियां रह गई हैं। वहां भी सुधार करने के लिए प्रयास किया गया। रैैंकिंग में भले ही पीछे हैैं, लेकिन आगे बेहतर परफॉर्म किया जाएगा। रवि कुमार एनजी, कमिश्नर, गोरखपुर मंडल

Posted By: Inextlive