कोरोना संक्रमण के डर के बीच अब लाभार्थियों में प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए भी होड़ मच गई है. प्रिकॉशन डोज के लिए लाभार्थी अस्पतालों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर्स के चक्कर लगाने लगे हैं लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है.


गोरखपुर (अमरेंद्र पांडेय)।हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक प्रिकॉशन डोज लगवाने में पूर्वांचल का बोलबाला रहा। बस्ती टॉप पर रहा। जबकि देवरिया की सेकेंड पोजिशन आई। सबसे कम प्रिकॉशन डोज लगवाने में गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और आगरा रहे। गोरखपुर जिले में 36.8 परसेंट लोगों को प्रिकॉशन डोज लगी है। वैक्सीन की क्राइसिस बता दें, कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैैं। लेकिन किसी भी बूथ पर वैक्सीन नहीं उपलब्ध होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले चार दिनों से लगातार बूथों पर पहुंच रहे लाभार्थियों को वापस ही लौटना पड़ रहा है। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट लगातार दो से तीन दिन में वैक्सीन आने का आश्वासन देकर उन्हें भेज देते हैैं। डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन सेंटर में जो वैक्सीन बची भी थी, वह भी समाप्त हो चुकी हैै। गोरखपुर-बस्ती मंडल में लगी बूस्टर डोज


जिला - प्रिकॉशन डोज टारगेट - प्रिकॉशन डोज लगी - परसेंट गोरखपुर - 28,64,547 - 10,53,093 - 36.8देवरिया - 18,73,720 - 9,71,104 - 51.8महराजगंज - 15,05,699 - 5,11,092 - 33.9कुशीनगर - 20,27,129 - 6,64,004 - 32.8बस्ती - 15,02,603 - 8,11,528 - 54 संतकबीर नगर - 9,32,566 - 4,13,477 - 44.3सिद्धार्थनगर - 15,29,893 - 5,02,291 - 32.8

यूपी के प्रमुख शहर में लगीं प्रिकॉशन डोज जिला - प्रिकॉशन डोज टारगेट - प्रिकॉशन डोज लगा - प्रतिशत लखनऊ - 34,07,788 - 9,30,398 - 27.3वाराणसी - 24,09,554 - 8,75,388 - 36.33गोरखपुर - 28,64,547 - 10,53,093 - 36.8प्रयागराज - 34,62,876 - 13,23,786 - 38.2 आगरा - 24,89,192 - 6,94,051 - 27.9 कानपुर - 28,17,975 - 10,72,423 - 38.2बरेली - 30,49,395 - 10,85,910 - 35.6मेरठ - 20,84,961 - 75,10,11 - 36.0फैक्ट एंड फीगर75 जिले कुल हैं यूपी में 12,39,36,709 लोगों को यूपी में लगनी थी प्रिकॉशन डोज 4,48,50,795 लाभार्थियों को लगी प्रिकॉशन डोज 36.3 परसेंट लोगों को पूरे यूपी में लगी प्रिकॉशन डोज टॉप-3 डिस्ट्रिक्टबस्ती - 54 परसेंट देवरिया - 51.8 परसेंटमुज्जफर नगर - 50.1 परसेंंट बॉटम-3 डिस्ट्रिक्ट गौतमबुद्ध नगर - 24.9 परसेंटलखनऊ - 27.3 परसेंटआगरा - 27.9 परसेंट(नोट: सभी आंकड़े हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 26 दिसंबर तक के हैं.) वैक्सीनेशन के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। वैक्सीन जैसे ही आएगी, बूथों पर भेज दी जाएगी। डिमांड भेजी गई है, लेकिन अब तक आई नहीं है। डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ गोरखपुर

Posted By: Inextlive