ठंड की आहट के साथ पॉश एरिया में डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है. जहां डेली एंटीजन टेस्ट में 250 से 300 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती थी अब यह घटकर 100 से भी कम हो चुकी है.


गोरखपुर (ब्यूरो)। जिला अस्पताल और हेल्थ सेंटर पर लगभग 95 परसेंट एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने लगी हैं। उन्हीं का एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है, जो एंटीजन में पॉजिटिव होते हैं, इसलिए एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट भी कम पेशेंट्स की पॉजिटिव आ रही है। इससे हेल्थ डिपार्टमेंट ने राहत की सांस ली है। प्लेटलेट्स की घटी डिमांड


तीन अक्टूबर को एलाइजा टेस्ट से सबसे अधिक 20 पेशेंट पॉजिटिव आए थे। इस माह हर दिन पेशेंट्स की संख्या 08 से 10 रही। अधिकांश पेशेंट्स ने एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज शुरू करा दिया। उन्होंने एलाइजा टेस्ट नहीं कराया। डिपार्टमेंट एलाइजा टेस्ट को ही सही मानता है। इसलिए डिपार्टमेंट के आंकड़ों में पेशेंट्स की संख्या 217 है। जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल्स में बड़ी संख्या में पेशेंट्स ने डेंगू का इलाज कराया है। उनके प्लेटलेट्स भी गिर रही थीं। एक दिन तीन सौ से लेकर साढ़े तीन सौ यूनिट तक प्लेटलेट्स की खपत थी। अब इसकी खपत भी कम होने लगी है। कुछ ऐसी आई पेशेंट्स की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव डेट पेशेंट पेशेंट

20 अक्टूबर 107 0719 अक्टूबर 111 0218 अक्टूबर 112 0817 अक्टूबर 235 0516 अक्टूबर 292 0615 अक्टूबर 174 09ठंड का मौसम आने की वजह से डेंगू पेशेंट की संख्या कम हो रही है। इस मौसम में मच्छरों के लार्वा के विकसित होने की गति धीमी पड़ जाती है। अधिकतम दस दिन में डेंगू के केस कम हो जाएंगे। डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ

Posted By: Inextlive