एडीजी जोन का फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपए
-एडीजी जोन के रुपए मांगने पर लोगों को हुआ संदेह
-साइबर थाने में केस दर्ज कर शुरू हुई मामलें की जांच GORAKHPUR: साइबर अपराधियों ने बुधवार को एडीजी जोन गोरखपुर दावा शेरपा का फेसबुक आईडी हैक कर लिया। जालसाज फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेज कर आवश्यकता बता रुपए की मदद मांगने लगा। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस के आला अफसरों के साथ एडीजी जोन कार्यालय को जानकारी दी। साइबर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।तारामंडल एरिया के रहने वाले अभिवन प्रताप के फेसबुक पर बुधवार की सुबह एडीजी जोन गोरखपुर का फ्रेंड रिक्वेस्ट पहुंचा। उन्होंने रिक्वेस्ट जैसे ही स्वीकार किया मैसेंजर पर मैसेज आने लगा। हालचाल पूछने के बाद आवश्यकता बता 15 हजार रुपए की मदद मांगने लगा। ऑनलाइन खाते में रकम ट्रांसफर करते हुए शाम तक वापस करने की बात कहीं। इतना ही नहीं उसने अपने अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से एक रुपया ट्रांसफर भी कर दिया। एडीजी के द्वारा रुपए मांगने पर अभिवन को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल एसपी सिटी को सूचना देने के साथ एडीजी कार्यालय को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश पर साइबर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वर्जनफेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिली है। साइबर थाने में केस दर्ज हो गया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
दावा शेरपा, एडीजी जोन गोरखपुर