गोरखपुर रेंज में कानून व्यवस्था ने अच्छा काम दिखाया है. बीते 5 साल में रेंज में हत्या गैर इरादन हत्या चोरी और गंभीर मारपीट की घटनाओं का ग्राफ गिरा है. रेेंज में पांच साल पहले 2018 में जहां 239 मर्डर हुए थे.


गोरखपुर (अनुराग पांडेय)।वहीं, 2022 में मर्डर की घटनाएं घटकर 150 हो गईं। मर्डर का ग्राफ नीचे गिरने की वजह आर्टिकल 151 बताई जा रही है। क्योंकि पुलिस अब थानों पर छोटे-मोटे झगड़े को इग्नोर नहीं बल्कि ऐसा करने वालों को 151 के तहत चालान करती है, जिससे छिटपुट झगड़े वहीं रुक जाते हैं। इसके साथ ही गुंडों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर मनबढ़ों और बदमाशों का पुलिस ने हौसला भी तोड़ा है। हालांकि, हत्या, गैर इरादन हत्या, चोरी और गंभीर मारपीट के आंकड़े देखें तो पूरी रेंज में ये अपराध गोरखपुर में सर्वाधिक हुए हैं। पांच साल में घटीं चोरी


रेंज के गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिले में चोरी-वाहन चोरी की घटनाओं में पांच साल में कमी आई है। मंडल में साल 2018 में 1436 चोरी-वाहन चोरी की घटनाएं हुई थीं। वहीं, साल 2022 में इनकी संख्या घटकर 1100 हो गई। गोरखपुर जिले में साल 2018 में 909 चोरी-वाहन चोरी की घटनाएं हुई थीं। जो 2022 में आधी यानी 564 हो गईं। गंभीर मारपीट के मामले कम

गोरखपुर रेंज में दफा 308 यानी गंभीर मारपीट की घटनाओं में भी कमी आई है। साल 2018 में गंभीर मारपीट के 1091 केसेज सामने आए थे। जबकि 2022 में मारपीट की घटनाएं घटकर 686 हो गई। वहीं गोरखपुर जिले की बात करें तो यहां पर साल 2018 में 420 मारपीट के मामले सामने आए थे। साल 2022 में इनकी संख्या आधी यानी 261 हो गई। घटे गैर इरादतन हत्या के मामले गोरखपुर रेंज में गैर इरादतन हत्या (304) के केसेज में भी कमी आई है। मंडल में साल 2018 में 111 गैर इरादतन हत्या के मामले आए थे। वहीं साल 2022 में 304 के केस घटकर 68 हो गए। वहीं गोरखपुर जिले में साल 2018 में 34 मामले गैर इरादतन हत्या के आए थे, जिनकी संख्या साल 2022 में घटकर 24 हो गई। रेंज में सालाना मर्डर 20़18 2392019 2162020 1832021 1692022 150गोरखपुर में सालाना मर्डर 20़18 1222019 1102020 1062021 892022 65रेंज में चोरी-वाहन चोरी20़18 14362019 13472020 8362021 10032022 1100गोरखपुर में चोरी-वाहन चोरी20़18 9092019 8082020 6002021 6092022 564रेंज में सालाना गंभीर मारपीट 20़18 10912019 10212020 9972021 7982022 686गोरखपुर में सालाना गंभीर मारपीट

20़18 4202019 3612020 5902021 4282022 261रेंज में सालाना गैर इरादतन हत्या 2018 1112022 69गोरखपुर में सालाना गैर इरादतन हत्या2018 342019 242020 272021 222022 24संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले मामले जैसे चोरी-वाहन चोरी को रोकने के लिए रेंज के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस ने अच्छा काम किया है। वो पांच साल के आंकड़े में दिख रहा है। अपराध के आंकड़े का ग्राफ न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।जे। रविन्द्र गौड़, डीआईजी रेंज

Posted By: Inextlive