Gorakhpur News: लीप इयर : स्पेशल 4 वेट 4 मोर
गोरखपुर (ब्यूरो)। यह बच्चों के माता-पिता का कहना है कि 29 फरवरी का विशेष महत्व है। क्योंकि, यह चार साल में एक बार आती है। कहीं एक तो कहीं 28 को सेलिब्रेशन
29 फरवरी को पैदा होने वाले बच्चों के लिए खास दिन है। मगर चार साल में आने की वजह से लोग थोड़ा उदास जरूर होते हैं। ऐसे में पेरेंट्स इसका भी हल निकाल चुके हैं। इसमें जहां कुछ बच्चों का बर्थडे 28 फरवरी को ही सेलिब्रेट कर लिया जाता है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ इसे एक मार्च को सेलिब्रेट करते हैं। वहीं इनमें से कुछ बच्चे अपना जन्मदिन चार साल में एक बार सेलिब्रेट करते हैं। परिजनों को जन्मदिन मनाने के लिए 29 फरवरी का बेसब्री से इंतजार होता है। सांकेतिक रूप से वे 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मना लेते हैं, लेकिन सरकारी कागजों में, कानूनी दस्तावेजों में तो यह 29 फरवरी ही आधिकारिक तिथि के रूप में दर्ज होती है।
सुबह 10.36 पे बेटी का जन्म हुआ। घर में लक्ष्मी आने से सभी लोग बहुत खुश हैं। सबसे ख़ुशी की बात है कि आज 29 फरवरी के खास मौके पर बिटिया का सुख प्राप्त हुआ। अब एक्चुअल बर्थडे मनाने में चार साल का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन कोई बात नहीं थोड़ा डेट में एडजस्ट करके अगले साल बर्थडे मनाएंगे। -कविता पाठक, बांसगांव कहा जाता हैं 29 फरवरी को जन्मे बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। सभी घर वाले बहुत खुश हैं कि आज के दिन लड़का होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब अगले साल बर्थ डे। मार्च को मनाएंगे, लेकिन लीप ईयर में धूम धाम से सही डेट को सेलिब्रेशन किया जाएगा।-ममता, सुभाषनगरबेटे का जन्म 29 फरवरी को हुआ है। चार साल बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। पहले जन्मदिन को मनाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इस दिन मेरे को पुत्र रत्न की प्राप्त हुआ है। जन्म दिन भी चार साल के बाद आएगा।-नसीमा, गोरखनाथ अब हमें जन्मदिन मनाने के लिए 29 फरवरी का बेसब्री से इंतजार होगा। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे का चार साल में एक बार जन्म दिन मनाया जाता है। हमारे परिवार में पहले ही यह कहां जा रहा था कि हमारे घर अगर 29 फरवरी को जन्म होगा तो चार साल में बनाया जाएगा।-शिवंगी, सहजनवां