रविवार देर शाम के चंद घंटे महिलाओं के लिए घातक साबित हुए. शाहपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की 6 वारदातें. पुलिस इन लूटपाट के आरोपितों को अरेस्ट नहीं कर सकी. इस बीच महिला अपराध से जुड़ा एक और आंकड़ा सामने आ गया जो कहीं महिलाओं के लिए राहत भरा तो कहीं आफत भरा है.


गोरखपुर (अनुराग पांडेय)।साल 2022 में पुलिस की कड़ाई से महिलाओं के मर्डर के केस कम हुए हैं। वहीं, महिला उत्पीडऩ के मामलों में दोगुना वृद्धि हुई है। जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं। महिला उत्पीडऩ के तीन साल के आकड़ों के अनुसार गोरखपुर में साल 2022 में 588 महिला उत्पीडऩ के मामले आए हैं। जो पिछले साल की संख्या से दोगुना हैं। वहीं, परिक्षेत्र के महराजगंज में 150, कुशीनगर में 80 और देवरिया में केवल 2 मामले महिला उत्पीडऩ के आए हैं। मर्डर की संख्या हो गई आधी


गोरखपुर में महिला सुरक्षा को लेकर तमाम कवायद चल रही है। हेल्प लाइन से लगाए पुलिस महिला शक्ति दल की टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। महिला शक्ति दल की टीम सभी थानों के अंतर्गत पडऩे वाले स्कूल, कॉलेज, चौराहे, पार्क, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास घूम-घूम कर स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अवेयर कर रही हैं। साथ ही ये टीम गांव कस्बों में जाकर वहां की महिलाओं को भी उनके अधिकार बताकर जागरूक कर रही हैं। इसका असर भी दिखा है, जहां साल 2020 में गोरखपुर में करीब 26 महिलाओं के मर्डर के मामले विभिन्न थानों में आए। वहीं साल 2022 में केवल 12 महिलाओं के मर्डर के मामले आए हैं। इन मामलों में आई कमीगोरखपुर में साल 2022 में रेप, मर्डर, किडनैपिंग और दहेज हत्या के मामलों में कमी आई है। कहीं ना कहीं पुलिस टीम द्वारा चलाया जा रहा अवेयरनेस प्रोग्राम महिला सुरक्षा में अच्छा रोल अदा कर रहा है।चंद घंटकं में 6 महिलाओं के साथ लूटरविवार को शाहपुर इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर शाहपुर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर 6 महिलाओं के साथ लूट की घटना घटी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज भी मिली हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। गोरखपुर में महिलाओं के साथ हुए अपराधसाल ---- मर्डर --- रेप --- शीलभंग --- किडनैपिंग --- महिला उत्पीडऩ --- दहेज हत्या 2022 --- 12 ----- 32 --- 153 ---- 146 ------- 588 ---------- 262021 --- 21 ----- 86 --- 149 ---- 213 ------- 316 ---------- 40 2020 --- 26 ----- 106 -- 231 ---- 197 ------- 255 ---------- 42देवरियावर्ष महिला उत्पीडऩ2022 -- 022021 -- 032020 -- 04कुशीनगरवर्ष महिला उत्पीडऩ2022 -- 80

2021 -- 702020 -- 46महराजगंज वर्ष महिला उत्पीडऩ2022 -- 1502021 -- 1612020 -- 74(नोट: सभी आंकड़े 1 जनवरी से 15 नवंबर तक के हैं.)मर्डर कम होना ये साबित करता है कि गोरखपुर जिले में क्राइम कम हो रहा है। पुलिस ने इस दिशा में अच्छा प्रयास किया है। महिला उत्पीडऩ में दहेज से जुड़े मामले अधिक आते हैं। इनको भी कम करने के लिए पूरा प्रयास हो रहा है। महिलाओं की सेफ्टी के लिए हर थाने की स्पेशल टीम काम कर रही है।जे। रविन्द्र गौड़, डीआईजी गोरखपुर रेंज

Posted By: Inextlive