लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण का काम पूरा 3632888 मतदाता करेंगे वोटिंग. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया और 23 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया. नई मतदाता सूची में जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर 56 हजार 39 नए मतदाता बढ़े हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। जिले की सूची में 33 हजार 932 महिला मतदाता नई शामिल हुई हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 888 हो गई है। पिछली सूची में यह संख्या 35 लाख 76 हजार 849 थी।सभी मतदान केंद्रों पर लगी लिस्ट
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची एक जनवरी 2024 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो सर्वाधिक मतदाता गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। दूसरे नंबर पर चिल्लूपार है। सबसे कम मतदाता चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होने के बाद दावे एवं आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची में एक लाख 29 हजार 574 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।यह है मतदाताओं की संख्याविधानसभा क्षेत्र - पुरानी सूची के पुरुष मतदाता - महिला - कुल - नई सूची के पुरुष मतदाता-महिला - कुलकैंपियरगंज - 204781 - 175755 - 382371 - 207351 - 183498 - 390881पिपराइच - 219515 - 185153 - 404714 - 222183 - 188537 - 410764


गोरखपुर शहर - 244983 - 213503 - 458563 - 249068 - 219074 - 468209गोरखपुर ग्रामीण - 223643 - 192384 - 416051 - 226332 - 195684 - 422038सहजनवा - 204131 - 171517 - 375666 - 207089 - 175748 - 382853खजनी - 205365 - 173524 - 378903 - 208591 - 177775 - 386380चौरी चौरा - 188970 - 160578 - 349591 - 191479 - 163918 - 355437बांसगांव - 206661 - 171431 - 378109 - 207011 - 172680 - 379709चिल्लूपार - 233889 - 198987 - 432881 - 234961 - 201650 - 436617कुल - 1931938 - 1644632 - 3576849 - 1954065 - 1678564 - 36328

Posted By: Inextlive