-हैदराबाद में हुई दरिदंगी का पूरे देश में हो रहा विरोध

-सोशल साइट के माध्यम से लोग दे रहे तीखी प्रतिक्रिया

GORAKHPUR: देश विकास कर रहा है, खुशहाल है। लेकिन ये हो क्या रहा है हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद देशवासियों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि हम किस नरभक्षी और आदमखोर युग में आ गए है। इस घटना के बाद लोगों का यह सोचना भी लाजमी है। देश में बेटियां कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा इस हैदराबाद की इस घटना से लगाया जा सकता है।

क्या इंसानियत मर गई है लड़कियां इंसान के खाल में छुपे इन भेडि़यों को कैसे पहचाने? मदद के बहाने नरभक्षियों ने हमारी उस बहादुर बेटी को मार डाला जो मूक जानवरों को जीवन देती थी। हम क्यों इतने कमजोर कानून से बंधे हैं जहां बलात्कारियों को तत्काल फांसी नहीं दी जा सकती है। सरकार को ऐसा कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है जिससे ऐसा कुकृत्य फिर दोबारा नहीं हो।

ज्योति त्रिपाठी, सैनिक कुंज

हमारे देश का कमजोर कानून व्यवस्था इस तरह की हैवानियत की मुख्य वजह है। दरिदों को कानून का डर ही नहीं है, रहें भी कैसे इन दरिंदों की जेल में भी मस्ती रहती है। इनको बीच सड़क पर जला देना चाहिए। तब डर पैदा होगा।

दीपशिखा शर्मा, एडवोकेट

हैवानियत करने वाले जानते हैं कि घटना के बाद कुछ दिन बवाल होगा। इसके बाद लोग भूल जाएंगे। जेल हुआ तो कोई दिक्कत नहीं होगी। जैसे बाहर रहते हैं वैसी सुविधा जेल में भी मिल जाएगी। देश की लचर कानून व्यवस्था की वजह से दरिदों की सोच ऐसी हो गई है। इनको बीच सड़क पर सजा दी जाएगी तभी डर पैदा होगा।

अमित कुमार, गोरखनाथ

कितने लाचार हैं हम लोग। आरोपियों को जानते हुए भी कुछ नहीं सकते हैं। ऐसे कुकृत्य करने के बाद भी इन हैवानों को कानून से सुरक्षा मिलती है। जबकि, इन दरिदों को जनता के आगे छोड़ देना चाहिए।

बृजेश शुक्ला, रामनगर

Posted By: Inextlive