गंदा है पर धंधा है...जी हां गोरखपुर रेलवे स्टेशन कैब-वे गेट पर अंधेरा होते ही जिस्मफरोशी का धंधा बेधड़क शुरू हो जाता है. इसधंधे में लिप्त महिलाएं और थर्ड जेंडर की टीम की खूबसूरती देख लक्जरी कारों के ब्रेक लग जाया करते हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)। ताज्जूब तो तब होता है, जब एशिया के सबसे लंबे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सबसे हाई फाई कैब-वे गेट पर अश्लीलता की सारी हदें पार की जाती हैं। वहंी थोड़ी दूर पर पुलिस लाइंस, धर्मशाला चौकी, सीओ ऑफिस, रेलवे स्टेशन चौकी और जीआरपी ये सब देखकर भी आंखे बंद रखती हैं। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट रिपोर्टर अनुराग पाण्डेय और फोटो जर्नलिस्ट प्रांजल साहू ने इस अश्लीलता से पर्दा उठाने के लिए एक स्टिंग किया। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।सजधजकर खड़ी रहती हैं महिलाएं
कैब-वे गेट से सबसे अधिक वीआईपी आते-जाते हैं। उसी गेट के बाहर शाम ढ़लते ही हसीनाओं की जमघट लग जाती है। डार्क कलर के लंहगे और साड़ी पहनकर जो भी इन्हें देखता है, वो देखता ही रह जाता है। जिसने भी इन्हें एक नजर देखा तो फौरन ये इशारा कर अपनी तरफ बुलाती हैं। इसके बाद बीस कदम पीछे ले जाकर अश्लीलता की सारे हंदे पार की जाती हैं। दैनिक जागरण टीम ने भी रात 9 बजे इन महिलाओं से बात की।रिपोर्टर और महिला की बातचीतमहिला: क्या चाहिए।रिपोर्टर: वही जो आप कर रही हैं।रिपोर्टर: कितना खर्च लगेगा।महिला: तीन सौ रुपए लगेंगे।रिपोर्टर: कहां चलना होगा।महिला: बीस कदम पीछे चल।रिपोर्टर: यहां नहीं होटल में चलो।


महिला: क्या रे यहां नहीं अच्छा लगता है क्या।रिपोर्टर: कितनी गंदी जगह है।महिला: ऐ इसको गंदा मत बोल, ये मेरे धंधे वाली जगह है।रिपोर्टर: मैं तो यहां नहीं, होटल चलो तो ठीक है।महिला: अच्छा ऐसी में मस्ती करेगा।रिपोर्टर: हां सही कहा।महिला: वहां जाने के 12 सौ रुपए लगेंगे।रिपोर्टर: मुझे वो लाल लंहगे वाली ले जानी है।महिला: वो सबसे सुंदर माल है, उसके रेट अधिक हैं।रिपोर्टर: तो फिर रहने दो।महिला: जा भाग भिखारी, यहां पर अभी उसके लिए कार आकर रूकेगी।पुलिस से चला हंसी मजाकरिपोर्टर जैसे ही वहां से किनारे हटा। तभी एक बाइक से खाकी पहने दो वर्दीधारी पहुंचे। एक थर्ड जेंडर जो कि धंधा करने वाली टीम की हेड थी। वो पुलिस के पास जाकर धीरे से हाथ मिलाया। इसके बाद पुलिस उस महिला से काफी देर तक हंसी मजाक करते रहे।बाइक और कार से पहुंचे कस्टमररात के समय कभी बाइक पर सवार होकर नए उम्र के लड़के उन महिलाओं से मिलकर बात कर पीछे की तरफ जा रहे थे। फिर चेन चढ़ाते वहां से बाहर निकले। जबकि कई कार सवार भी वहां रूककर उस धंधे वाली से मोल भाव करते दिखे।सबको समझते धंधे वाली

रात के समय कई ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आती है। इसके पैसेंजर्स कैब-वे के रास्ते से गुजरते हैं। खासतौर से वहां ऑटो या अपने घर वालों का इंतजार कर रहीं महिलाएं और लड़कियों को भी लोग धंधे वाली समझ कर उन्हें अश्लील इशारे करते हैं।हकीकत बयां कर रहे यहां फेंके कंडोमदैनिक जागरण आई नेक्स्ट टीम जिस जगह पर रात में धंधा चलता है। उस जगह पर जाकर दिन में पड़ताल की। वहां पर अंदर की तरफ हजारो कंडोम जमीन पर फेंके हुए थे। ये कंडोम यहां रात में हो रही अश्लीलता पर से पर्दा उठाने के लिए काफी हैं।

Posted By: Inextlive