GORAKHPUR : सागर के लिए एक-एक बूंद कीमती है तो पार्लियामेंट में बैठे हर एमपी के लिए पब्लिक का एक-एक वोट. वोट की यही ताकत उन्हें कॉमनमैन से लाखों को रिप्रेजेंट करने वाला वीआईपी बना देती है. पार्लियामेंट इलेक्शन नजदीक है अपना कीमती वोट देने के लिए पब्लिक जितनी उत्साहित है उससे ज्यादा उसे पाने के लिए पॉलिटिकल पार्टी और उनके कैंडिडेट्स टेंशन में हैं. इलेक्शन फीवर चढ़ते ही सिटी के वीआईपी इलाके भी चेंज हो गए है. पॉलिटिकल लीडर्स के लिए वीआईपी एरिया अब बेतियाहाता या मोहद्दीपुर नहीं बल्कि बशारतपुर और महादेव झारखंडी है. इन एरियाज में मार्केट भले ही छोटी है और वीआईपी घर भी नहीं है मगर वोटर्स की संख्या बाकी मोहल्लों की अपेक्षा काफी अधिक है.

महादेव झारखंडी में हैं सबसे ज्यादा वोटर
टूरिस्ट तो क्या, अगर सिटी के लोगों से महादेव झारखंडी के बारे में पूछा जाए तो फिफ्टी परसेंट को यह भी नहीं मालूम होगा कि यह मोहल्ला है कहां? क्योंकि वहां न तो कोई टूरिस्ट प्लेस है और न ही कोई बड़ी मार्केट। इसके बावजूद इस टाइम महादेव झारखंडी एरिया लोगों की जुबां पर है। कारण, जल्द होने वाले पार्लियामेंट इलेक्शन की तैयारी जोरों पर हैं और सिटी के सबसे अधिक वोटर्स महादेव झारखंडी में हैं। इलेक्शन के लिए बनी 2014 की वोटर लिस्ट में महादेव झारखंडी एरिया में लगभग 35 बूथ हैं जिसमें 39,600 वोटर हैं। जबकि बशारतपुर में 32 बूथ है और वहां 27,366 वोटर हैं। सिटी के वीआईपी एरिया बेतियाहाता में सिर्फ 2 बूथ हैं, जिसमें 2100 वोटर के नाम शामिल है।
435 बूथ में बंटा है गोरखपुर अर्बन
गोरखपुर लोक सभा सीट में पांच विधान सभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें गोरखपुर अर्बन, गोरखपुर रूरल, सहजनवां, पिपराइच और कैंपियरगंज हैं। इलेक्शन में वोटिंग के चलते गोरखपुर अर्बन को 435 बूथ में डिवाइड किया गया है जिसमें 3,75,404 वोटर शामिल हैं।
इलेक्शन की तैयारी चल रही है। गोरखपुर में टोटल 32,08,516 वोटर हैं जबकि इससे पहले 2012 विधान सभा चुनाव में 30,93,241 वोटर और 2009 लोक सभा चुनाव में 27,68,738 वोटर थे। मतलब लास्ट लोकसभा इलेक्शन के मुकाबले इस बार लगभग 4,39,778 वोटर और जुड़े हैं।
गौरव वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
यहां है सबसे ज्यादा वोटर्स
मोहल्ला            - बूथ       - वोटर
महादेव झारखंडी  - 35        - 39,600
बशारतपुर          - 32       - 27,366
हुमायूंपुर           - 21       - 17,713
दाउदपुर           - 13        - 10,848
पुराना गोरखपुर    - 12     - 9807
मियां बाजार       - 15       - 8783
सिविल लाइंस    - 14        - 6808
शाहपुर             - 8        - 5818
जटेपुर            - 6         - 5387
मानबेला           - 5        - 4619
बक्शीपुर          - 6         - 3773
ताल रामगढ़      - 2         - 2418
बेतियाहाता       - 2          - 2100
मोहद्दीपुर         - 2          - 1308

 

report by : kumar.abhishek@inext.co.in

Posted By: Inextlive