नगर निगम मेयर व नगर पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है लेकिन नगर व नगर पंचायत के जो सीनियर सिटीजन व दिव्यांग वोटर हैैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)।उन्हें अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर ही वोट करना होगा। क्योंकि विधानसभा चुनाव की भांति नगरीय चुनाव में सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों के लिए ऐेसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है कि वह घर बैठे ही बैलेेट पेपर के जरिए अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वह भी निकाय चुनाव में नहीं होंगे। इसके पीछे का तर्क जिला निर्वाचन की तरफ से यह दिया गया है कि निकाय चुनाव घर से बेहद नजदीक होता है, ऐेसे में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था पोलिंग बूथ पर होगी। वहीं, नगरीय व नगर पंचायत चुनाव में इस बार शामिल होने वाले नए व पुराने वोटर्स की लिस्ट को अपग्रेड करने का काम जारी है। पोलिंग बूथ पर ही करेंगे अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया, विधानसभा चुनाव की भांति नगर निकाय चुनाव में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की जाती है। उनके लिए पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर का व्यवस्था रहेगी। वहीं, नगरीय निकाय क्षेत्र में कुल 80 वार्ड हैैं। इस बार नगर निगम के कुल 5,70,976 पुरुष और 4,67,957 महिला वोटर्स मिलाकर कुल 10,38,933 वोटर्स अपने वोटिंग राइट्स का पोलिंग बूथ पर ही इस्तेमाल करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान जो नाम जोड़े गए हैैं। उनमें नगर निगम और नगर पंचायत मिलाकर कुल 26 हजार वोटर्स नए बढऩे की उम्मीद है। एडीएम एफआर-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम एवं नगर पंचायत सहजनवां, घघसरा बाजार, चौमुखा, पीपीगंज, पिपराइच, मुंडेरा बाजार, बांसगांव, कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल, गोला बाजार, बड़हलगंज व उरूवा बाजार की सीमा में सामान्य रूप से निवास करने वाले ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष के हो गए हैं या उससे अधिक उम्र के ऐसे नागरिक जो नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली में रजिस्टर्ड नहीं हैैं। उनका नाम निर्वाचक नामावली में जोडऩे के लिए आए आवेदन के वेरिफिकेशन का काम जारी है।एक नजर में वोटर निर्वाचन क्षेत्र - पुरुष - महिला - कुल वोटर्स नगर निगम - 5,70,976 - 4,67,957 - 10,38,933सहजनवां - 18,827 - 15,412 - 34,239बांसगांव - 8,783 - 8,055 - 16,838 मुंडेरा बाजार - 13,961 - 12,681 - 26,642पीपीगंज - 23,354 - 21,335 - 46,689 पिपराइच - 17,735 - 16,824 - 34,559गोला बाजार - 22,595 - 19,579 - 42,174


बड़हलगंज - 18,688 - 16,893 - 35,581 उनवल - 10,233 - 9,352 - 19,585 चौमुखा - 10,538 - 96,66 - 20,204उरूवा बाजार - 11,657 - 10,945 - 22,602घघसरा बाजार - 11,421 - 10094 - 21,515 (नोट: वोटर लिस्ट अपग्रेडेशन जारी है। 31 मार्च को जिला निर्वाचन की तरफ से फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.)

Posted By: Inextlive