- पूरे दिन है कल स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

- इस बार 10 दिन का होगा नवरात्र

GORAKHPUR: आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। घरों और मंदिरों में माता रानी का दरबार सज गया है। लोग घट स्थापित करेंगे। इस बार के नवरात्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नवरात्र दस दिन का है। कलश स्थापना का भी मुहूर्त शनिवार को पूरे दिन है। पहले दिन शहरवासी मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करेंगे।

घोड़े पर आएंगी और मूर्गे पर जाएंगी माता रानी

पंडित शरद चंद्र मिश्र का कहना है कि इस का नवरात्र एक अक्टूबर को सूर्योदय से शुरू हो रहा है। माता रानी घोड़े पर आ रही हैं। लोगों के नए कार्य के लिए बहुत शुभ हैं, जबकि मूर्गे पर जाएंगी।

पूरे दिन है शुभ मुहूर्त

पंडित शरद चंद्र मिश्र का कहना है कि इस बार का शारदीय नवरात्र बहुत दिन बाद 10 दिन का पड़ रहा है। एक अक्टूबर को सूर्योदय 6.06 बजे से शुरू हो रहा है और इसी समय कलश स्थापना का भी शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। यह मुहूर्त शाम 5.54 बजे तक है। इस बार जिन भक्तों को नौ दिन का व्रत रखना है उनका पारन 11 अक्टूबर के सूर्योदय के बाद कभी भी हवन करने के बाद हो सकता सकता है। हवन का शुभ मुहूर्त 6.12 बजे के बाद से लेकर शाम 5.54 बजे तक है।

Posted By: Inextlive