बर्मिंघम में इंडियन एथलीट्स के प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. हर गेम में खिलाडिय़ों की चमक बिखरी हुई है. शनिवार को एनई रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कॉमन वेल्थ गेम्स-2022 में इंडिया के खाते में एक और मेडल डाल दिया. इंडिया को रिप्रेजेंट करते हुए प्रियंका ने रेस वॉक में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 10 किमी. रेस वॉक उन्होंने 43 मिनट 38 सेकेंड में कंप्लीट की. यह उपलब्धि हासिल होते ही जहां एनई रेलवे में जश्न का माहौल दिखा वहीं एनई रेलवे के साथ ही नरसा सचिव पंकज कुमार सिंह के ट्वीटर हैंडल पर भी बधाईयों का तांता लग गया. प्रियंका एनई रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो).प्रियंका गोस्वामी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। 20 किमी रेस वॉक में उन्होंने कई उपलब्धियां तो हासिल की ही हैं, वहीं टोक्यो ओलंपिक-2022 में रेस वॉक कैटेगरी में उन्होंने पहली बार इंडिया को रिप्रेजेंट करते हुए 17वीं पोजीशन हासिल की। प्रियंका गोस्वामी रांची में ऑर्गनाइज 'इंटरनेशनल वॉक चैंपियनशिप-2021Ó में 20 किमी रेस वॉक में हिस्सा लेकर एक घंटा 28 मिनट व 45 सेकेंड का समय लेते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इस उपलब्धि पर नरसा के संरक्षक व जीएम अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह के साथ सभी अधिकारियों, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।गोरखपुर स्पोट््र्स कॉलेज में कैंप कर चुकी हैं प्रियंका
मेरठ की माधवपुरम निवासी प्रियंका एनई रेलवे के इज्जतनगर कार्मिक विभाग में ओएस के पद पर तैनात हैं। प्रियंका को बचपन से ही खेल में रुचि रही है। अगर वह एथलीट नहीं रहती तो बेहतर जिम्नास्ट बनी होतीं। लखनऊ हॉस्टल में जिम्नास्टिक में उनका प्रवेश भी हो गया था। प्रवेश पाने के लिए वर्ष 2007- 08 में गोरखपुर स्थित वीर बहादुर ङ्क्षसह स्पोट््र्स कॉलेज में उन्होंने एक माह का कैंप भी किया था। वर्तमान में एथलीट बनकर एनई रेलवे ही नहीं देश का नाम विश्व फलक पर ऊंचा कर रही हैं।

Posted By: Inextlive