GORAKHPUR : न्यू इयर का आज पहला दिन है. साल के पहले दिन हर किसी के मन में बस एक ही टेंशन सताती है. न जाने कैसा होगा ये नया साल लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है जैसा भी हो अच्छा ही होगा. आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर पं. नरेंद्र उपाध्याय से कि 2014 आपके लिए कैसा रहेगा.


मेष - आपका समय मध्यम चलेगा। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जून के बाद समय थोड़ा सुधर जाएगा। परिवार में कोई शुभ संस्कार हो सकता है। वर्ष के प्रारम्भ में महत्वपूर्ण कार्यो को स्थगित रखें। वर्ष - जीवन का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। इस वर्ष भी तरक्की होगी। किसी परेशानी या सोच से पीछा छूटेगा, महत्वपूर्ण वर्ष है।मिथुन राशि - वर्ष के प्रारम्भ से जून तक का समय आपके बच्चों और विद्यार्थियों के पाठन के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन उसके बाद हर दृष्टिकोष से लाभप्रद समय है। आपको कोई महत्वपूर्ण पद प्रतिष्ठा मिल सकती हैं। कर्क राशि - वर्ष के प्रारम्भ में स्वयं की अधिकता दिखाई पड़ रही है। वर्ष के मध्य में जीवन में खुशियां आनी प्रारम्भ हो जाएंगी, लेकिन मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
सिंह राशि - आमदनी के नए द्वार खुले हैं। संतान पक्ष से खुशहाली मिल रही है। आपके निर्णय सार्थक हो रहे हैं, नवंबर के बाद घर में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कन्या राशि - यह वर्ष मध्य से अच्छा जाएगा। पूरे वर्ष में कोई भी जोखिम नहीं उठाना होगा। दिन पर दिन हर कार्य सवरंते जाएंगे। वर्ष के अंत तक सारी समस्याओं से निजात मिल जाएगी।


तुला राशि - मन में नकारात्मक सोच बनी रहेगी। यद्यपि कुछ बुरा नहीं होने वाला है। मध्य वर्ष के बाद सत्ता लाभ, पैतृक समस्या सुलझेगी या अचानक लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि - यह वर्ष भी वर्ष के मध्य तक पिछले वर्ष जैसा ही रहेगा, लेकिन मध्य के बाद शुभता में वृद्धि हो जाएगी। भाग्यवश कोई कार्य बनेगा और जीवन किसी धनात्मक दिशा की तरफ मुड़ जाएगा। धनु राशि - महत्वपूर्ण कार्यो को वर्ष के मध्य से पहले प्रारम्भ कर लें। बहुत अच्छा समय चल रहा है। इस वर्ष जीवनसाथी से मिलने के लिए अच्छा योग है।मकर राशि - अत्यंत अच्छा समय आने वाला है। सीने में तकलीफ हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यो की शुरुआत मध्य वर्ष के बाद करें। यह वर्ष शादी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कुंभ राशि - अत्यन्त अच्छा वर्ष रहेगा। चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। शनि, राहु के अलग होने के बाद आपके अंदर सकारात्मक सोच का संचार होगा। बच्चों से खुशी मिलने वाली है। मीन राशि - यह वर्ष नई खुशियां ले कर आ रहा है। ज्ञानार्जन के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष और प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा वर्ष है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी होगी।

Posted By: Inextlive