शहर के विकास नगर और राप्तीनगर क्षेत्र के रामजानकी नगर में एक ही रात ओवर लोडिंग की वजह से दो ट्रांसफॉर्मर जलने से इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई. साथ ही गर्मी से हजारों परिवार परेशान रहे. वहीं इससे जुड़े इलाके में सप्लाई पूरी तरह से ठप रही. सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अभियंताओं को कहना है कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफॉर्मर जल जाने से दिक्कत हुई. स्टोर से ट्रांसफॉर्मर की डिमांड की गई. बिजली कर्मचारियों के मशक्कत के बाद शुक्रवार की भोर 3.30 बजे सप्लाई बहाल की जा सकी. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.


गोरखपुर (ब्यूरो).विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह 9 बजे से ही हर घंटे बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच इस तरह की कटौती ने काफी परेशान किया। गर्मी व उमस से महिलाएं व बच्चे बेहाल रहे। अरविंद पांडेय का कहना है कि आए दिन समस्या होने से हम सभी परेशान हो गए हैं। बिजली कटौती ने काफी परेशान किया है। उधर राप्तीनगर क्षेत्र के रामजानकी नगर मोहल्लें में गुरुवार की दोपहर 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से 300 घरों में सप्लाई ठप रही। लोग भीषण गर्मी में काफी परेशान रहे। बिजली नहीं होने से रात में इधर उधर टहल कर लोग सप्लाई आने का इंतजार करते रहे। हालांकि इसी बीच कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एसडीओ ने स्टोर से रिपेयर ट्रांसफॉर्मर मंगवाया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू किया। शुक्रवार की भोर 3.30 बजे ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य पूरा हुआ। इसके बाद इलाके में सप्लाई बहाल की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरलोड की वजह से 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से परेशानी हुई। स्टोर से तत्काल रिपेयर ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर सव्लाई बहाल की गई।
- अविनाश गौतम, एक्सईएन राप्तीनगर

Posted By: Inextlive