Gorakhpur : अर्थ डे के मौके पर आई नेक्स्ट की ओर से पेपर बचाओ मिशन ऑर्गेनाइज किया गया. इसमें सिटी के स्कूल्स में जाकर आई नेक्स्ट के टीम मेम्बर्स ने स्टूडेंट्स को घर में वेस्ट किए जाने वाले पेपर को यूटिलाइज करने का तरीका बताया. स्टूडेंट्स को बताया गया कि वह इस तरह से पॉलीथीन के यूज को भी कम कर सकते हैं जिससे एनवायरमेंट सेफ रहेगा. इस मौके पर अच्छे बैग बनाने वाले सभी स्कूल्स के स्टूडेंट्स को गिफ्टस और सर्टिफिकेट दिए गए. इस मिशन में एरीना एनिमेशन एसोसिएट स्पांसर और हरी प्रसाद गोपी कृष्ण ज्वेलर्स टाइटल स्पांसर रहे.


ढाई हजार स्टूडेंट्स ने किया पार्टिसिपेटआई नेक्स्ट की टीम ने स्प्रिंगर लोरेटो गर्ल्स स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, लिटिल स्टार एकेडमी और जेपी एजुकेशन एकेडमी में इस मिशन के तहत स्टूडेंट्स को अवेयर किया। स्टूडेंट्स भी इस एक्टीविटी में पार्टिसिपेट करने के लिए काफी एक्साइटेड रहे। इस मिशन में क्लास 3 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स को पुराने न्यूज पेपर्स प्रोवाइड किए गए और उनसे पेपर बैग बनाने को कहा गया। स्टूडेंट्स ने एक से एक डिजाइनर बैग बनाए। इस एक्टीविटी में लगभग ढाई हजार स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया।वेस्ट पेपर यूज के बताए बेनिफिट्स
आई नेक्स्ट के टीम मेम्बर्स ने स्कूल टीचर्स के साथ मिलकर स्टूडेंट्स को पेपर बैग बनाने के टिप्स दिए। स्टूडेंट्स को पेपर की वेस्टेज और पॉली बैग के यूज से होने वाले एनवायरमेंट के हार्म के बारे में बताया गया। स्टूडेंट्स को अवेयर किया गया कि पेपर बनाने के लिए पेड़ों को काटा जाता है। हम जितना पेपर का वेस्टेज करेंगे उतने ही अधिक पेड़ कटेंगे जो कि एनवायरमेंट के लिए खतरनाक है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को बताया गया कि पॉलीथीन ऐसी चीज है जो कभी नष्ट नहीं होती। सालों साल तक यह बनी रहती है। इससे एनवायरमेंट को नुकसान तो होता ही है साथ ही कई बार एनिमल्स भी इनको खा लेते हैं जिससे उनकी डेथ तक हो जाती है। स्टूडेंट्स को यह भी कहा गया कि वह एनवायरमेंट प्रोटेक्शन के इस मैसेज को अपने पैरेंट्स और अन्य लोगों से भी शेयर करें। सभी स्कूल्स ने आई नेक्स्ट के इस मिशन को काफी एप्रिशिएट किया और आगे भी इस तरह की एक्टीविटीज ऑर्गेनाइज करने के लिए इन्वाइट किया।List of winnersस्प्रिंगर लॉरेटो गर्ल्स स्कूलनेम                 क्लासरुद्र गिरी             3हर्षित यादव          4सामना इकबाल       5फिजा हयात          6साधना यादव         7अर्पिता सिंह           8डिवाइन पब्लिक स्कूलनेम                 क्लासअर्पित शर्मा            3मो। शान वारिस       4मानवेंद्र सिंह           5रितिक भारती         6रिया सिंह             7सृष्टि श्रेष्ठ              8स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेजनेम                  क्लासराजवंश जायसवाल     3अनन्या सिंह           4अमन कुमार यादव     5जकिया मरियम        6हाशना फिरदौस        7सचिन मौर्य            8लिटिल स्टार एकेडमीनेम                 क्लासआकाश चौधरी       3ज्योति सरोज        4निकिका गोंड         5अंचल त्रिपाठी         6अन्नया त्रिपाठी       7अंकित गुप्ता          8जेपी एजुकेशन एकेडमीनेम                 क्लाससुरभी सिंह            3खदीजा सानिया       4प्रशंसा मद्धेशिया       5अंजली चतुर्वेदी        6उडीशा श्रीवास्तव      7राज जायसवाल        8

Posted By: Inextlive