नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर में सुबह 7 बजे से ही वोटिंग का सिलसिला जारी है. सबसे पहले सुबह 7 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ नंबर 797 पर पर मतदान किया. दूसरे केंद्रों पर भी मतदान जारी रहा.

गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर में छुट्टी के बाद भी वोटर्स में भी उत्साह नहीं नजर आया। मतदान सुबह 7 से 9 बजे तक सिटी में नगर निगम के लिए महज 5.85 परसेंट वोटर्स ही पोलिंग बूथ पर अपने राइट का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे। 9 से 11 बजे के बीच कुछ संख्या बढ़ी और सुबह 11 बजे तक 15.03 फीसद लोगों ने मतदान किया। 11 से 1 बजे के बीच फिर पोलिंग कर रफ्तार में सुस्ती देखने को मिली और नगर निगम में केवल 23.49 परसेंट वोट डाले जा सके। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही रफ्तार में और सुस्ती नजर आई और दोपहर 3 बजे तक महज 29.18 परसेंट वोट ही डाले गए। इसके बाद अगले दो घंटों में करीब 5 परसेंट ही वोटिंग हुई और 5 बजे तक कुल 35.04 परसेंट लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसएसपी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मूवमेंट करते रहे।

#Gorakhpur में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान#GorakhpurNews #NikayChunav #NikayChunav2023 @myogiadityanath
📸 by : @Pranjal_sahu111 pic.twitter.com/CGMVHrRq5I

— inextlive (@inextlive) May 4, 2023

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मतदान
सिटी की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का परसेंटेज काफी अच्छा रहा। वहां पर सुबह से ही पब्लिक की भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायतों में दोपहर एक बजे तक 39.90 परसेंट वोटिंग हुई। जो नगर निगम से 16.41 परसेंट अधिक है। कुछ जगहों पर छोटी-मोटी झड़प भी देखने को मिली पर प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे शांत करा दिया। दोपहर तीन बजे तक पंचयातों में 47.3 परसेंट वोड डाले जा चुके थे। वहीं पांच बजे तक पंचायतों में 57.42 परसेंट वोट डाले जा सके।

#Gorakhpur नगर निगम में 11:00 बजे तक 14% और नगर पंचायतों में 24.02 % मतदान#GorakhpurNews #NikayChunav2023
Via : @Shishir26111986 pic.twitter.com/ohUCY1CBPR

— inextlive (@inextlive) May 4, 2023 मेयर कैंडिडेट्स ने डाला वोट
सिटी में मेयर कैंडिडेट्स ने भी अपने बूथ पर जाकर वोट डाला। इसमें बीजेपी से डॉ। मंगलेश श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी से काजल निषाद, कांग्रेस से नवीन सिन्हा, बसपा से नवल किशोर नथानी और आम आदमी पार्टी से रमेश शर्मा ने अपने बूथ पर मतदान किया। इसके अलावा निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल ने भी मतदान किया।

Posted By: Inextlive