गोरखपुर शहर की चमक बढ़ी तो यहां नगर निगम की हेल्प लाइनों पर सन्नाटा छा गया. नगर निगम में डेली आने वाली 50-60 कंप्लेन का दायरा अब सिमट कर 3-4 तक पहुंच गया है. दिन भर नगर निगम कंट्रोल रूम के फोन की घंटियां घनघनाती रहती थीं जो अब बंद हो चुका है. ऐसे में जहां पब्लिक को बड़ी राहत मिली है वहीं निगम के जिम्मेदार भी चैन की सांस ले रहे हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)। नगर निगम कंट्रोल रूम में पिछले सात दिनों में कुल केवल 15 कंप्लेन आई हैं। इसमें 10 को 1, 11 को 1, 12 को 0, 13 को 3, 14 को 2, 15 को 5, 16 को 3 और 17 अप्रैल को कोई भी कंप्लेन नहीं आई। जबकि इससे पहले एक दिन में ही 50-60 कंप्लेन आती थीं।सफाई और पानी की आ रही कंप्लेनइस समय नगर निगम में केवल सफाई और पानी की समस्या की कंप्लेन आ रही हैं। इस समय सिल्ट निकालकर बाहर रख दिया, अब उठा नहीं रहे हैं इसके अलावा पानी नहीं आ रहा है या पाइप लीकेज है इस तरह समस्याएं आ रही हैं।16 को आई 3 कंप्लेन1- वार्ड नंबर 7 में नाली की सफाई नहीं हुई है।2- हरिसेवकपुर में 6 महिने से सफाई नहीं हुई है।3- हुमांयूपुर में पानी नहीं आ रहा है।


शहर में तेजी से हो रहे काम

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से ही शहर को चमकाने के लिए पर्याप्त बजट आ रहा है। गोरखपुर शहर के हर वार्ड में नई-नई सड़के बन रही हैं। वहीं घर के सामने सफाई और कूड़ा कलेक्शन का काम भी हर वार्ड में नियमित हो रहा है। ये सब वजहें हैं जिससे नगर निगम में अब कंप्लेन की संख्या घट गई है।बरसात में आती हैं सबसे अधिक कंप्लेनकंट्रोल रूम में सबसे अधिक कंप्लेन बरसात में आती है। बरसात में कई इलाके बारिश के पानी में डूब जाते हैं। कई ऐसे भी इलाके हैं, जहां पर नाली चोक होने की समस्या बरसात में और बढ़ जाती है। इन वजहों से बरसात में कंप्लेन बढ़ जाती है।युद्ध स्तर पर हो रहा कामसीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बरसात में शहर को डूबने से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। शहर में बड़े, छोटे, मझोले नालों की सफाई युद्ध स्तर पर हो रही है। इसके साथ ही शहर का सबसे बड़ा गोड़धईया नाला का विस्तार हो रहा है। इसे हाईटेक रूप में बनाया जा रहा है। इसके बाद बरसात के पानी से शहर को पूरी तरह से निजात मिल जाएगा।गोरखपुर में वार्ड- 70पार्षद- 70मनोनित पार्षद- 70आबादी- 9 लाख से अधिकइस समय सारे अफसर सुबह 10 बजे से समस्याओं के समाधान में लग जाते हैं। शहर को सुंदर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहे हैं। यही है कि कंप्लेन में भी अब कमी आई है।- अविनाश सिंह, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive