KANPUR: सैटरडे को सैंपलिंग की रफ्तार कुछ कम हुई। बावजूद इसके 6425 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए गए। सीएमओ की शाम 5 बजे की 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक 408 लोग टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सैटरडे की शाम तक यह संख्या 334 रही। सिटी में अब टोटल केस 19858 हो चुके हैं। हालांकि इनमें 14582 रिकवर हो चुके। इस तरह सिटी में एक्टिव केस 4750 बचे हैं।

347 रिकवर

कोरोना पेशेंट मिलने के साथ तेजी से उनके रिकवर होने का दौर भी जारी है। सैटरडे को 266 पेशेंट होम आइसोलेशन के जरिए रिकवर हुए। वहीं विभिन्न हॉस्पिटल्स में एडमिट 81 पेशेंट स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए। इनमें नारायणा व रामा से 33-33, जीटीबी व रीजेंसी से 3-3, कांशीराम व लाइफट्रान से 1-1, हैलट से 4, डिवाइन हॉस्पिटल से 2 के दो पेशेंट शामिल हैं।

10 की मौत

सैटरडे को 10 कोरोना पेशेंट्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें से 3-3 कोरोना पेशेंट हैलट व ज्योस में एडमिट थे। इसी दौरान रीजेंसी, नारायणा, रामा व ग्रेस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक पेशेंट की मौत हो गई। इस तरह अब तक 526 कोरोना पेशेंट की मौत हो चुकी है।

Posted By: Inextlive