Kanpur: शहर की फिजा पहाड़ों जैसी बफीर्ली हो चुकी है. मिनिमम टेम्पेचर नॉर्मल से करीब 4 सेल्सियस गिरकर शिमला के बराबर पहुंच गया है. गर्म कपड़े लादने के बावजूद सर्द हवाएं लोगो को चैन नहीं लेने दे रही है लोग ठंड से कांप रहे हैं. कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाने से लोगो की और मुसीबत बढ़ गई. मौसम की इस दोहरी मार से जनजीवन व्यस्त हो गया है. ट्रेनें 12-12 घंटे लेट चल रही और कई ट्रेन तो निरस्त तक कर दी गई है. रोडवेज बसेज भी कोहरा के कारण रेंग रही हैं.

नॉर्मल से 6 डिग्री नीचे पहुंचा डे टेम्परेचर
तेज रफ्तार में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दो दिन में मैक्सिमम टेम्परेचर 6 डिग्री सेल्यिस गिर चुका है। सैटरडे को डे और नाइट टेम्परेचर दोनों ही नॉर्मल से नीचे पहुंच गए हैं। सैटरडे को मैक्सिमम टेम्परेचर 15 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। डे टेम्परेचर जहां नॉर्मल से 6 डिग्री सेल्सियस और नाइट टेम्परेचर नॉर्मल से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
कानपुर से होकर जाने वाली कौन सी ट्रेन कितनी लेट, जानने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह घना कोहरा, धूप बेअसर
सुबह लोगो की आख खुली तो घना कोहरा छाया मिला। रोड पर कुछ दूर दिखना भी मुश्किल हो रहा था। सबसे अधिक परेशानी का सामना गाड़ी चला रहे लोगो को करना पड़ा। दोपहर 11 बजे तक कोहरा बना रहा। करीब 12 बजे पूरी तरह से कोहरा से लोगो को छुटकारा मिला। तब कहीं जाकर धूप के दर्शन हुए। दोपहर में सूरज की चमक तेज हुई। लेकिन तेज रफ्तार बह रही बर्फीली हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हुई। धूप के बीच में लोग स्वेटर, जैकेट, वूलेन कैप पहने रहने को मजबूर रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा। अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि हवा की डायरेक्शन लगातार पश्चिमी बनी हुई। पहाडों से आ रही तेज रफ्तार में हवाओं के कारण गलन अधिक है। संडे को भी ठंड और घने कोहरा का सामना करना पड़ सकता है।
सैटरडे को मिनिमम टेम्परेचर
सीएसए- 3.6 डिग्री सेल्सियस
चकेरी-  3.2 डिग्री सेल्सियस

DateMax TempMin Temp
25-Dec21.4 C4.8 C
26-Dec18.4 C6.4 C
27-Dec15 C3.6 C

नार्मल टेम्परेचर (मैक्सि.)- 21 डिसे।
नॉर्मल टेम्परेचर (मिनि.)- 7 डिसे.)
अन्य सिटीज के टेम्परेचर
जम्मू-   2.4 डिसे।
शिमला- 3.0 डिसे।
रांची-    4.7 डिसे।
दिल्ली-  4.8 डिसे।
चडीगढ़- 6.2 डिसे।
एक नजर 27 दिसंबर पर

YearMax TempMin Temp
201023.8 C8 C
201122.2 C1.8 C
201210.8 C3.8 C
201320.6 C3.5 C
201415 C3.6 C

(डाटा सीएसए का है और मैक्सि, मिनिमम टेम्परेचर डिग्री सेल्सियस में है)

TimeTemp
3:00 AM3.3 C
5:00 AM5.8 C
7:00 AM6.2 C
9:00 AM7.2 C
11:00 AM7.6 C
1:00 PM12 C
3:00 PM14.8 C
4:00 PM14.6 C
6:00 PM10.2 C
7:00 PM8.5 C
8:00 PM8.1 C
(डाटा चकेरी मेट सेक्शन के मुताबिक है और टेम्परेचर डिग्री सेल्सियस में है)
भोपाल-  6.7 डिसे।

Posted By: Inextlive