कल्याणपुर के जवाहरपुरम केडीए कॉलोनी पार्क में फ्राईडे शाम एक महिला का शव पड़ा देखा गया. गड़रियनपुरवा में रहने वाले राघवेंद्र ने इसकी सूचना 112 पर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया.


कानपुर(ब्यूरो)। कल्याणपुर के जवाहरपुरम केडीए कॉलोनी पार्क में फ्राईडे शाम एक महिला का शव पड़ा देखा गया। गड़रियनपुरवा में रहने वाले राघवेंद्र ने इसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के कान व सिर के पास गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस की उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही थी कि चंद घंटे में ही अम्बेडकरपुरम आवास विकास में रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर ने अपनी पत्नी के शव होने का दावा किया। प्रापर्टी डीलर ने भांजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

सुबह से तलाश रहा था पत्नी को
कल्याणपुर अम्बेडकरपुरम में रहने वाले सतीश राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से उसकी पत्नी रंजिता रौशन (30) घर से लापता थीं। आरोप है कि उसका भांजा सीतागढ़ी बिहार का रहने वाला मेधाकांत अपराधिक प्रवृत्ति व नशेबाज है। मेधाकांत उसकी पत्नी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। इसकी जानकारी उसके पड़ोस ने उसे दी थीं। पत्नी की तलाश में वह सुबह से भटक रहा था। शाम को महिला के लाश की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी रंजिता रौशन के रुप में उसकी शिनाख्त की। उसका आरोप है कि भांजे ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़तल कर रही है। एसीपी कल्याणपुर विकास पाण्डेय महिला की लाश मिली है। जांच की जा रही है।

Posted By: Inextlive