- लाजपत नगर की घटना, लूट होने का डर दिखाकर बाइक सवार लड़कों ने जेवर उतरवाए

KANPUR: लाजपत नगर में शुक्रवार सुबह रिक्शे से घर जा रही वृद्धा को दो बाइक सवार लड़कों ने टप्पेबाजी का शिकार बनाया। खुद को पुलिस वाला बता कर उन्होंने पहले वृद्धा के जेवर उतरवाए। फिर बहाने से उसे बदल दिया। घर पहुंच कर महिला ने जेवर चेक किए तो उसके नकली होने का पता चला। वहीं नजीराबाद पुलिस ने ऐसी किसी घटना से ही इंकार कर दिया।

शास्त्री नगर निवासी चंद्रा शर्मा शुक्रवार सुबह कौशलपुरी में फिजियोथेरेपी कराने गई थीं। वह रिक्शे से लौट रही थीं। उसी दौरान लाजपत नगर यूको बैंक चौराहे के पास बाइक सवार दो लड़कों ने उन्हें रोका और आगे चेन लूट होने की घटना का शिकार होने का डर दिखाकर अपने जेवर उतारने के लिए कहा। वृद्धा ने अपनी चेन उतार कर एक कागज में लपेटी। इसी दौरान बाइक सवार लड़कों ने झांसा देकर कागज को बदल दिया और निकल गए। उन्होंने सूचना दी तो नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल भी की। हालांकि एसओ विवेक सिंह ने घटना से इंकार किया है।

Posted By: Inextlive