- केस्को को अन्य पॉवर सप्लाई कम्पनियों से नहीं मिल पा रहे इलेक्ट्रिसिटी मीटर

- नए कनेक्शन और खराब मीटर बदलवाने के लिए लोग काट रहे केस्को के चक्कर

KANPUR: स्मार्ट मीटर पर लगी रोक अब तक जारी है। इसकी वजह से केस्को में इलेक्ट्रिसिटी मीटर की क्राइसिस हो गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नए कनेक्शन और मीटर बदलवाने के लिए केस्को आफिसेस के लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। केस्को इस समस्या के हल के लिए दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल के आगे हाथ फैला चुका है। लेकिन उसे कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है।

केवल लगा रहे थे स्मार्ट मीटर

दरअसल पिछले वर्ष से केस्को ने स्मार्ट मीटर पोस्टपेड और प्री पेड मीटर लगाने शुरू कर दिए थे। इसकी वजह से उसने पहले लगाए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी मीटर (डिजिटल) खरीदने बन्द कर दिए थे। अब तक करीब एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इधर अगस्त में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी में वजह से शासन ने रोक लगा दी और स्मार्ट मीटर्स की जांच शुरू कर दी। अब तक यह रोक नहीं हट सकी।

केस्को के काट रहे चक्कर

इधर हर महीने सैकड़ों की संख्या में लोग नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर रहे हैं। साथ ही खराब मीटर बदलवाने के लिए केस्को पहुंच रहे हैं। इस समस्या के हल के लिए केस्को ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के आगे हाथ फैलाए। तब कहीं जाकर उसे 1000 थ्री फेज और 5 हजार सिंगल फेज मीटर मिल सके। लेकिन हजारों की संख्या में पेंडेंसी होने की वजह से यह मीटर खत्म हो सके। बाद में मध्यांचल से केस्को ने मीटर मांगे, वहां से उसे अब तक केवल 400 इलेक्ट्रिसिटी मिले हैं। केस्को इम्प्लाइज के मुताबिक केस्को सहित सभी पॉवर सप्लाई कम्पनीज ने डिजिटल मीटर लगाने बन्द कर स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए थे। इसलिए उनके पास भी इलेक्ट्रिसिटी मीटर नहीं बचे हैं। जिससे समस्या और बढ़ गई है। झटपट पोर्टल पर लगातार लोग नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर रहे हैं। वहीं खराब मीटर बदलवाने के लिए भी केस्को आफिस के चक्कर काट रहे हैं। केस्को आफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि शासन को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही इस समस्या का हल निकलेगा।

Posted By: Inextlive