210 नई गाडि़यां निगम प्रशासन ने मंगाई हैं

4 जोन में वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था होगी बेहतर

3 जोन में वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था पहले से बेहतर

- कूड़ा कलेक्शन के लिए नई गाडि़यां आना शुरू, कुल 210 गाडि़यां आएंगी

LUCKNOW इंदिरानगर, अलीगंज समेत कई अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से चार जोन में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। ये जोन हैं दो, तीन, छह और सात। इन जोनों में कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नई गाडि़यों को आना शुरू हो गया है।

210 नई गाडि़यां

निगम प्रशासन की ओर से वेस्ट कलेक्शन के लिए 210 नई गाडि़यां मंगाई जा रही है, जिनकी खेप आना भी शुरू हो गई है। इन गाडि़यों से चार जोन में शत प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्ट किया जाएगा।

होली तक राहत

निगम प्रशासन की माने तो होली तक सभी नई गाडि़यां आ सकती है। जो गाडि़यां आ रही हैं, उन्हें चयनित जोन में वेस्ट कलेक्शन के लिए लगाया जा रहा है। बता दें कि जोन एक, जोन चार और जोन पांच में शत प्रतिशत घरों से वेस्ट कलेक्शन हो रहा है।

कोट

हमारा उद्देश्य है कि शत प्रतिशत घरों से वेस्ट कलेक्ट हो, जिससे जनता को राहत मिले। चार जोन में कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था जल्द बेहतर होगी।

अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive