273 कोरोना संक्रमित, 54 डिस्चार्ज, 3 की मौत
- राजधानी में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 1,856 हो गई
LUCKNOW: राजधानी में शनिवार को 273 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और कोरोना से ठीक होने के बाद 54 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेज की संख्या 1,856 हो गई है। 11,907 लोगो के सैंपल लिए शनिवार को सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 11,907 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजे हैं। वहीं कोविड प्रोटोकॉल के तहत 93 मरीजों को देर शाम तक अस्पताल आवंटित किए गए और देर रात तक 45 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 48 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया है। राजधानी में अब एक्टिव होम आइसोलेशन में 1447 मरीज हैं। फोन पर ली जानकारीकोविड कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 1279 मरीजों को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वहीं हेलो डॉक्टर सेवा पर 24 मरीजों ने फोन कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। डॉक्टर सेवा 0522-3515700 पर कोविड संबंधी जानकारी ली जा सकती है।
बाक्स कहां मिले कितने संक्रमितएरिया संक्रमित
इंदिरा नगर 25 हजरतगंज 20 गोमती नगर 15 महानगर 14 चौक 12 सुशांत गोल्फ सिटी 10 अलीगंज 10 मानक नगर 10 तालकटोरा 08 आशियाना 08 आलमबाग 08नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।